फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, government, forest department

Jammu News: कर्मचारियों की समयबद्ध तरीके से पदोन्नति के अवसर मिलें

विज्ञापन
jammu, government, forest department
जावेद राणा वन विभाग के अ​धिकारियों के साथ बैठक करते हुए .......वन विभाग
मंत्री ने की वन विभाग में योजनाओं के कार्यान्यवन की समीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। वन विभाग में समयबद्ध तरीके से पदोन्नति के अवसर कर्मचारियों को दिए जाएं। पदोन्नति नियुक्ति और रिक्त पदों को भरा जाए। यह बात जल शक्ति, वन पारिस्थितिकी, पर्यावरण और जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने सिविल सचिवालय जम्मू में वन विभाग में योजनाओं की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने विभाग में स्वीकृत, मौजूदा और रिक्त पदों का विवरण मांगा। इस संबंध हुई कार्रवाई का विवरण मांगा। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से जवाबदेही और पारदर्शिता बनाए रखने, प्रशासनिक दक्षता सुनिश्चित करने और कर्मचारी संबंधी मामलों का समय पर समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
पदोन्नति द्वारा नियुक्ति और रिक्त पदों को भरने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वन विभाग के कुशल संचालन के लिए रिक्त पदों को तुरंत भर्ती एजेंसियों को भेजा जाना चाहिए। अदालती मामलों को सख्ती से आगे बढ़ाने और मुकदमेबाजी को समाप्त करने की जरूरत है। योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने बाहरी लकड़ी की आपूर्ति पर निर्भरता कम करने और आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए दीर्घकालिक रणनीति पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

वन पर निर्भर समुदायों और जनजातीय जुड़ाव को मजबूत करने के लिए कदम उठाए जाने की जरूरत है। वन सुरक्षा उपायों की समीक्षा करते हुए राणा ने कहा कि प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियों के कारण जंगलों में आग की रोकथाम और प्रबंधन तंत्र को अतिरिक्त महत्व मिला है।उन्होंने अधिकारियों को पर्यावरण-पर्यटन और वन मनोरंजन के माध्यम से राजस्व सृजन पर काम करने को कहा। वन अधिकारियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के लिए उन्नत अनुसंधान और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली रोपण सामग्री विकसित करने में प्रगति पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed