फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu gold cup

Jammu News: जम्मू गोल्ड कप - यंग रोवर्स और यंग चर्चिल ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
jammu gold cup
जीजीएम साइंस कॉलेज मैदान में जम्मू गोल्ड कप के एक मैच के दौरान ​​खिलाड़ी फोटो आयोजक
जम्मू। जम्मू गोल्ड कप (अंडर-19) फुटबाल चैंपियनशिप में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। जीजीएम साइंस कॉलेज के फुटबाल मैदान में हुए मुकाबलों में यंग रोवर्स और यंग चर्चिल के अपने-अपने मैच जीते। इसके साथ ही दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल के अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर गईं। पहला मैच यंग चर्चिल और यंग स्टार के बीच हुआ। इसमें यंग चर्चिल ने टाई ब्रेकर में 3-2 से जीत हासिल की। इसी तरह यंग रोवर्स और कठुआ यूनाइटेड एफसी के बीच मैच हुआ। यांग रोवर्स ने 1-0 से मुकाबला जीत लिया। ब्यूरो
विज्ञापन

क्रिकेट, टेनिस और बैडमिंटन में दिखाई प्रतिभा

जम्मू। केसी पब्लिक स्कूल और केसी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से संयुक्त रूप से वार्षिक खेल कार्यक्रम केसी स्पोर्टथॉन जम्मू का आयोजन किया गया। केसी एजुकेशनल सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष स्व. सुदर्शन कुमार महाजन को समर्पित इस कार्यक्रम में विभिन्न खेल गतिविधियां हुईं।
विज्ञापन




कोरोना महामारी के बाद पहली बार इसका आयोजन किया गया था। 20 से 26 नवंबर तक हुए इस आयोजन में क्रिकेट, टेनिस और बैडमिंटन सहित अन्य खेलों के मुकाबले हुए। केसी स्पोर्टथॉन के समापन समारोह में भाजपा (जम्मू-कश्मीर यूटी) के अध्यक्ष रविंदर रैना मुख्य अतिथि थे। उन्होंने क्रिकेट, टेनिस और बैडमिंटन में विजेता टीमों और शॉर्ट स्प्रिंट और इंटर हाउस रिले रेस जैसे ट्रैक इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। उन्हाेंने बच्चों को सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक माहौल देने के लिए स्कूल के प्रबंधन की प्रशंसा की। उन्होंने शिक्षा में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed