फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, gardning, flower

Jammu News: रंग बिरंगे फूल और सजावटी पौधे मंदिरों के शहर की बढ़ा रहे शोभा

विज्ञापन
jammu, gardning, flower
त्रिकुटा नगर ​स्थित नर्सरी में फूलों का चयन करता युवक। संवाद
सौंदर्यीकरण के साथ-साथा पूजा और ज्योतिष दृष्टिकोण से भी पौधों की अधिक मांग
विज्ञापन

बोगनविला और एक्जोरा कोलकाता, मल्टी कलर गुलाब पुणे, बोनसाई प्लांट मंगवाए जा रहे सहारनपुर से
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। मंदिरों के शहर जम्मू के लोगों की पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता के चलते पुष्प नर्सरी का व्यापार भी फल फूल रहा है। घर, दुकान या कार्यालय में हर जगह हरियाली को विशेष महत्व दिया जा रहा है। फूलों व सजावटी पौधों के चलन की वजह से इनकी भारी मांग है।
लोग न सिर्फ घरों के आंगन, बल्कि रूफ टॉप गार्डन और ड्राइंग रूम में भी फूलों के पौधे लगा रहे हैं। इससे न सिर्फ सौंदर्यीकरण होता है बल्कि वायु गुणवत्ता में भी काफी सुधार होता है। इसके चलते पुष्प नर्सरियां भी बदलाव के साथ काम करने का तरीका भी बदल रही हैं।
विज्ञापन

नर्सरी संचालक मोबाइल पर ही फूलों की फोटो भेज कर पौधा पसंद करवाते हैं और फिर माली को संबंधित पता देकर लॉन या गमलों में पौधे लगवाने की सुविधा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया का दिख रहा असर
सोशल मीडिया के इस दौर में अन्य राज्यों में मिलने वाले फूलों के बीजों को मंगवा कर शहर में ही पौधे तैयार कर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। 45 साल से जम्मू में माली का काम कर रहे इंद्रजीत ने बताया कि बागवानी में काफी बदलाव आ चुका है। सोशल मीडिया के चलते लोग काफी जागरूक हुए हैं। अब उनकी मांग को देखते हुए चंडीगढ़, कोलकाता सहित अन्य राज्यों से डेलिया, पैंजी, बरबीना, पिटूनिया आदी के पौधे या बीज मंगवा रहे हैं। पौधों की मांग बढ़ने से कारोबार बढ़ा है।

आंध्र प्रदेश से मंगवाया जा रहा रुद्राक्ष
पनामा चौक में तीस साल से नर्सरी चला रहे पुष्पेंद्र ने बताया कि अब पौधे सिर्फ साैंदर्यीकरण तक ही सीमित नहीं हैं। लोग ज्योतिष दृष्टिकोण से भी उनका चयन कर रहे हैं। शमी, पारिजात, स्नेक प्लांट और रुद्राक्ष के पौधों की मांग बहुत बढ़ गई है। रुद्राक्ष को आंध्र प्रदेश से विशेष मांग पर मंगवाया जाता है। लाल गुलाब, गेंदा, चमेली आदि को जम्मू में ही तैयार कर लेते हैं, लेकिन हाइब्रिड गुलाब (लाल, सफेद व पीला) के पौधों को पुणे से मंगवाते हैं। बोगनविला और एक्जोरा कोलकाता तो बोनसाई को पंजाब व सहारनपुर से मंगवाते हैं।


लोग पौधे स्वयं पसंद कर देते हैं आर्डर
त्रिकुटा नगर स्थित नर्सरी के मालिक मोहम्मद सूफियान ने बताया कि मौजूदा समय में लोग ऑनलाइन ही पौधे पसंद कर लेते हैं। लॉन के मुताबिक आर्डर देते हैं। फिर हम माली को भेज कर होम डिलीवरी के साथ पौधों को लगवा भी देते हैं। इस चलन को लैंडस्केप गार्डनिंग कहा जाता है। इससे नर्सरी का काम बढ़ा है। उनके पास रैननकुलस, प्रिमुला, पेटुनिया और गुलाब सहित सजावटी पौधों की लगभग 150 प्रजातियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed