फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, first corona case

Jammu News: जम्मू में मिला कोरोना का पहला मरीज, दिल्ली भेजा गया सैंपल

विज्ञापन
jammu, first corona case
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। पीड़ित को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जीएमसी के प्राचार्य डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह नया वैरिएंट तो नहीं है। पीड़ित की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, लेकिन वह विदेश से लौटे कुछ लोगों के संपर्क में कुछ दिन पहले आया था। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने पीड़ित के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाना शुरू कर दिया है। इससे पहले गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता ने आरटी-पीसीआर परीक्षण की समीक्षा की। उन्होंने माइक्रोबायोलॉजी विभाग में परीक्षण प्रयोगशाला का दौरा किया। इस दौरान कर्मचारियों से बातचीत की। इसके साथ बीएएल-3 लैब परिसर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इंजीनियरों को शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया जीएमसी और एसएमजीएस में आरटी-पीसीआर का परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही नमूने एकत्रित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed