फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Fear of infiltration due to fog, increased surveillance on the border

Jammu: कोहरे में घुसपैठ की आशंका, सीमा पर बढ़ी निगरानी; प्राण प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस के लिए भी सुरक्षा कड़ी

Sat, 20 Jan 2024 12:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 20 Jan 2024 12:22 AM IST
सार

इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों ने एलओसी और आईबी पर निगरानी बढ़ा दी है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर भी जम्मू शहर के साथ अन्य इलाकों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
Jammu: Fear of infiltration due to fog, increased surveillance on the border
एलओसी पर तैनात जवान - फोटो : Agency

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में घने कोहरे के बीच सीमा पर घुसपैठ की आशंका बढ़ गई है। इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों ने एलओसी और आईबी पर निगरानी बढ़ा दी है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर भी जम्मू शहर के साथ अन्य इलाकों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की स्पेशल ब्रांच के कर्मियों को तैनात किया गया है। रघुनाथ मंदिर समेत तमाम प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जबकि एलओसी से लेकर बॉर्डर तक हाई अलर्ट है। पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर सुरक्षा कवच तैयार किया है, लेकिन घना कोहरा चुनौती बन गया है। सीमांत क्षेत्रों में बॉर्डर पर इस समय विजिबिलिटी न के बराबर है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। ऐसे में माहौल खराब न हो, शरारती तत्व तनावपूर्ण स्थिति न बनाएं, इसके लिए गुज्जर नगर, जानीपुर, बनतालाब, बठिंडी, सिद्दड़ा, बेलीचराना में स्पेशल ब्रांच के कर्मी नजर रख रहे हैं। सीमा पार से कठुआ, सांबा और जम्मू में घुसपैठ की साजिश है। ऐसी जानकारी है कि आईएसआई ने कार्यक्रम में खलल डालने के लिए आतंकी संगठनों पर घुसपैठ का दबाव बनाया है। इसके चलते बीएसएफ की ओर से बॉर्डर पर हाई अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन


डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज शक्ति पाठक की अध्यक्षता में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम व गणतंत्र दिवस को लेकर ठोस सुरक्षा रणनीति बनाई गई है। जिला पुलिस लाइन में पाठक ने जम्मू के एसएसपी से लेकर पुलिस चौकी अफसर तक के साथ बैठक की। जोर देकर कहा गया कि दोनों ही आयोजन अति महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण हैं। इसलिए सतर्क रहें। शहर में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखें, होटलों की जांच करें, नाके बढ़ाएं, भीड़भाड़ के क्षेत्र में निगरानी रखें, कहीं पर जाम की स्थिति न बनने दें। सुरक्षा एजेंसियों के साथ संयुक्त मोर्चा तैयार करने पर सहमति बनी है। डीआईजी शक्ति पाठक का कहना है कि सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल मालिकों से मांगा सहयोग
एसएसपी विनोद कुमार ने शहर के होटल मालिकों के साथ बैठक की। होटल मालिकों से कहा गया है कि अगले 5 दिन पूरी तरह से सतर्क रहें। होटल में हर एक व्यक्ति की गहन पूछताछ और उसका पहचान पत्र देखकर ही रुकने दें। सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह से एक्टिव रखें। यदि कोई भी संदिग्ध लगे तो उसकी जानकारी तत्काल प्रभाव से संबंधित थाने में दें।


सार्वजनिक जगहों की ड्रोन से निगरानी
शहर के एमए स्टेडियम, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, सचिवालय, रघुनाथ मंदिर सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। एसएसपी रेलवे मोहन कैथ का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed