फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, exibition, abhinav thiyater

Jammu News: कलाकृतियों में दिखी जम्मू-कश्मीर की समृद्ध विरासत

विज्ञापन
jammu, exibition, abhinav thiyater
प्रदर्शनी में दुर्लभ कलाकृतियों को निहारते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : exibition, abhinav thiyater
मुख्य सचिव ने अभिनव थियेटर गैलरी में धरोहर प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अभिनव थियेटर गैलरी में सोमवार को कला केंद्र सोसाइटी जम्मू की ओर से विश्व धरोहर दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने किया। इसमें ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 500 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं।
शहवत आर्ट गैलरी, जम्मू, हिमालयन हेरिटेज म्यूजियम जम्मू और अमर संतोष म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी उधमपुर जैसी प्रसिद्ध संस्थाओं ने हिस्सा लिया है। इन्होंने कश्मीर स्कूल ऑफ पेंटिंग्स की दुर्लभ कलाकृतियां, प्राचीन तांबे के बर्तन, बर्च बर्क (बूझपतरा) पर लिखी गई पांडुलिपियां, राजतरंगिणी का मूल पाठ और कुषाण, डोगरा, सिख और ब्रिटिश काल के सिक्के प्रदर्शित किए।
विज्ञापन

कला केंद्र सोसाइटी के सचिव डॉ. जावेद रही ने बताया कि इस धरोहर प्रदर्शनी का उद्देश्य युवा पीढ़ी को क्षेत्र की समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर से जोड़ना है।

पांडुलिपियों के संगह के लिए मिली सराहना
प्रदर्शनी में हिमालयन हेरिटेज म्यूजियम के अध्यक्ष व जम्मू कश्मीर सरकार से सम्मानित सरदार इंद्र सिंह ने प्रदेश की प्राचीन पांडुलिपियों का प्रभावशाली संग्रह प्रस्तुत किया है। इस संग्रह को खूब सराहना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed