फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, electricity, worker problem

Jammu News: जिले में लाइनमैन का टोटा, अतिरिक्त कार्यभार में उलझी बिजली सुविधाएं

विज्ञापन
jammu, electricity, worker problem
120 में से सिर्फ 70 ही तैनात, 50 पद रिक्त होने पर एक लाइनमैन के पास 10 किमी का इलाका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिले में बिजली कारपोरेशन में लाइनमैन का टोटा है। मौजूदा समय में 120 में से 50 पद खाली हैं। हर लाइनमैन के पास अतिरिक्त कार्यभार है। इससे समस्याएं सुलझाने में समय लग जा रहा है। प्रत्येक लाइनमैन को दस किलोमीटर इलाके में काम देखना पड़ रहा है।
हालत यह है कि काम का बोझ ज्यादा होने के कारण लाइनमैन करंट की चपेट में भी आ रहे हैं। 2000 से लेकर अब तक 107 से ज्यादा कर्मचारियों की मौत और 200 से ज्यादा करंट से दिव्यांग हो चुके हैं। कारपोरेशन में जरूरत के हिसाब से लाइनमैन की तैनाती नहीं हो पाई है। इससे काम भी प्रभावित हो रहा है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली कारपोरेशन के अनुसार अभी तक पदों को भरने के लिए निर्देश नहीं मिले हैं। इस कारण नई भर्ती नहीं हो पाई है।


यह होता है इनका काम
- लाइनमैन को बिजली में तकनीकी खराबी को ठीक करना होता है
- ट्रांसफार्मरों की मरम्मत


रोजाना चार-पांच फीडर में आती है खराबी
डिवीजन एक, दो, तीन में कुल 500 से ज्यादा फीडर हैं। औसतन हर रोज चार से पांच फीडरों में तकनीकी खराबी आती है। ऐसे में इन्हीं लाइनमैन को अतिरिक्त काम भी करना पड़ता है। लाइन में आने वाली खराबी भी दूर करनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके लिए सचिवालय से अनुमति मांगी है। इसके बाद पदों को भरने का काम आरंभ होगा।
-अवनीत गुप्ता, एक्सईएन, बिजली कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed