फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, election, young lower association

Jammu News: वोटर्स मीट आज, 27 व 28 को पोस्टल बैलट से वोटिंग

विज्ञापन
jammu, election, young lower association
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। यंग लॉयर्स एसोसिएशन जम्मू के चुनाव से पहले मंगलवार को वोटर्स मीट का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी उम्मीदवार अधिवक्ताओं के सामने अपने वादे और प्राथमिकताएं बताकर वोट की अपील करेंगे। इसके साथ ही चुनाव के लिए 27 और 28 फरवरी को पोस्टल बैलट डाले जाएंगे।

यंग लॉयर्स एसोसिएशन के प्रधान और चुनाव के रिटर्निंग अफसर रोहित शर्मा ने बताया कि मंगलवार को लॉयर्स चैंबर्स कॉम्प्लेक्स के कॉन्फ्रेन्स हॉल में दोपहर 12:30 बजे से वोटर्स मीट का आयोजन किया जाएगा। वोटर्स मीट में पांचों पदों के लिए चुनाव लड़ रहे सभी 13 उम्मीदवार मौजूद रहेंगे। इस दौरान सभी उम्मीदवारों को निश्चित समय दिया जाएगा। इस समय में वो अपने वादे और प्राथमिकताएं अधिवक्ताओं के सामने रखेंगे और अपने लिए वोटों की अपील करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान अधिवक्ता उम्मीदवारों से सवाल-जबाव भी कर सकेंगे। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने बताया कि चुनाव की तारीख एक मार्च के दिन कोई अधिवक्ता वास्तविक कारणों की वजह से जम्मू से बाहर है तो, पोस्टल बैलट के जरिए वोट डाल सकता है। इसके लिए उसे बार एसोसिएशन के कार्यालय में प्रार्थना पत्र जमा करना होगा। यदि चुनाव समिति प्रार्थना पत्र में बताए गए कारणों को वास्तविक मानती है, तो उसे मतदान करने की अनुमति दे दी जाएगी। 27 और 28 फरवरी को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यालय में डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed