{"_id":"660b21b93c30adf2af0bf737","slug":"jammu-election-security-meeting-jammu-news-c-10-jam1006-332446-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जिले में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव करवाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जिले में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव करवाने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावों के मद्देनजर एसएसपी ने बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अधिकारी जिले में शांतिपूर्ण माहौल मतदान और चुनावी प्रक्रिया पूर्ण करें। यह निर्देश सोमवार को एसएसपी जम्मू विनोद कुमार ने लोकसभा चुनाव में सुरक्षा बंदोबस्त की जिला पुलिस लाइन में समीक्षा करते हुए दिए। इस दौरान चुनाव के अलावा जिले में अपराध को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक में मतदान केंद्रों, चुनाव अधिकारियों और मतदाताओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और समन्वय, चुनाव अवधि के दौरान किसी भी अप्रिय घटना या व्यवधान को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल का कार्यान्वयन, किसी भी उभरती सुरक्षा चुनौतियों या खतरों से निपटने के लिए संबंधित अधिकारियों और हितधारकों के साथ सहयोग, नागरिकों द्वारा मतदान के अधिकार के लोकतांत्रिक प्रयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए कानून और व्यवस्था का रखरखाव, चुनावी कदाचार या अवैध गतिविधियों के किसी भी प्रयास के खिलाफ सतर्कता आदि पर मुख्य रूप से बात की गई। अपराध को नियंत्रित करने और जिले में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई। मामलों की गुणवत्तापूर्ण जांच, अपराध निपटान, सत्यापन, एनडीपीएस, यूएपीए मामलों का निपटान, जांच कार्यवाही, फरार, लापता व्यक्तियों और जवाबदेह पुलिसिंग से संबंधित अन्य मुद्दों सहित पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।
एसएसपी ने मतदाताओं को बिना किसी डर या भय के अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने के लिए कहा। चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता बताई। पुलिस अधिकारियों को आम जनता से बेहतर संबंध बनाने, राष्ट्र-विरोधी और असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने पर जोर दिया। निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार, अपराध को बढ़ावा देने और अनुशासनहीनता पर जीरो टॉलरेंस रहे। बैठक में जम्मू जिले के तमाम एसपी, डीएसपी, एसएचओ और चौकी प्रभारी मौजूद रहे।