फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, election, security

Jammu News: लोसचुनाव के लिए अतिरिक्त नाके स्थापित, मतदाताओं को लुभाने वालों पर पैनी नजर

विज्ञापन
jammu, election, security
शराब, पैसों और अन्य सामग्री की जांच, सुरक्षा भी होगी पुख्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने वालों पर चुनाव आयोग की पैनी नजर है। इसके लिए चुनाव आयोग ने राजस्व विभाग समेत अन्य विभाग के अफसरों को विशेष जांच करने के लिए तैनात कर दिया है। इन अधिकारियों को अर्धसैनिक बलों और पुलिस के साथ विशेष नाकों पर लगाया गया है। जहां आने जाने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान विशेष रूप से यह देखा जा रहा है कि कहीं कोई अपने साथ बड़े स्तर पर पैसा तो नहीं ले जा रहा। कहीं कोई शराब या फिर अन्य सामग्री तो नहीं ले जा रहा। इन तमाम बातों को ध्यान में रखकर नाके लगाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार आरएस पुरा, मिरां साहिब, बिश्नाह, अरनिया, अखनूर आदि में ऐसे नाके स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस रिंग रोड से जुड़ने वाले लिंक रोड और अन्य जगहों पर नाके लगा रही है। क्योंकि इस रोड का गलत रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है। क्योंकि अभी इस पर सुरक्षा ढांचा नहीं है। इस वजह से बिना रोक टोक आया जा सकता है।


चुनाव के साथ सुरक्षा भी पुख्ता
बता दें कि चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक दल शराब, पैसे और अन्य तरह का सामान देते हैं। इस पर नजर रखने के लिए यह नाके स्थापित किए गए हैं। लेकिन इसके साथ ही इन नाकों पर सुरक्षा भी पुख्ता हो सकेगी। रात के समय आने जाने वाले वाहनों की विशेष जांच हो सकेगी। एसएसपी जम्मू विनोद कुमार का कहना है कि अतिरिक्त नाके स्थापित करने का उद्देश्य आचार संहिता का पालन करना और इसके साथ सुरक्षा पुख्ता करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed