फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, election, security

Jammu News: लोस चुनाव के लिए मार्च के पहले सप्ताह तक पहुंचने लगेगी अर्धसैनिक बलों की कंपनियां

विज्ञापन
jammu, election, security
प. बंगाल के बाद जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा 635 कंपनियां होंगी तैनात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षित वातावरण बनने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। मार्च के पहले सप्ताह में जम्मू जिले सहित प्रदेश में अर्धसैनिक बलों की 635 कंपनियां पहुंचने शुरू हो जाएगी। वहीं लद्दाख में 75 कंपनियां तैनात होगी। पश्चिम बंगाल (920 कंपनी) के बाद जम्मू-कश्मीर में सबसे अधिक बलों की तैनाती की जाएगी।

लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जम्मू-कश्मीर में अर्धसैनिक बलों तैनात होगी। इसमें मतदान समाप्त हो जाने के बाद स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के साथ मतगणना को सकुशल कराने की जिम्मेवारी होगी। जम्मू शहर में बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती होगी। इससे उन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होगी जहां वर्तमान में नाके नहीं लगाए जा रहे है। सांबा और जम्मू जिले से गुजरने वाली रिंग रोड में सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। इससे इस क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। रिंग से गुजरने वाले वाहन चालकों को विशेष कर रात के समय काफी खतरा रहता है। अर्धसैनिक बलों की नई कंपनियां आने से ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता होगी। जम्मू जिले में भी 100 के करीब कंपनियां तैनात की जाएगी। इससे जिला में सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता होगी। जम्मू-कश्मीर में आने वाली सुरक्षा कंपनियों में सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी सहित अन्य होगी।

विकासपुरी में बेसहारा सांड के हमले को लेकर रोष जताते हुए स्थानीय लोग : संवाद

विकासपुरी में बेसहारा सांड के हमले को लेकर रोष जताते हुए स्थानीय लोग : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed