Jammu Election Result: जम्मू लोकसभा सीट पर 20 प्रत्याशियों की जमानत जब्त
जम्मू संसदीय सीट के नतीजों में 10 प्रतिशत से कम वोट लेने पर बीस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है। नियमों के तहत निर्धारित वोट प्रतिशत लेना जरूरी होता है। लेकिन विजयी सांसद जुगल किशोर के बाद कांग्रेस उम्मीदवार रमण भल्ला ही 42.4 प्रतिशत वोट हासिल कर पाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संसदीय सीट के नतीजों में 10 प्रतिशत से कम वोट लेने पर बीस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है। नियमों के तहत निर्धारित वोट प्रतिशत लेना जरूरी होता है। लेकिन विजयी सांसद जुगल किशोर के बाद कांग्रेस उम्मीदवार रमण भल्ला ही 42.4 प्रतिशत वोट हासिल कर पाए। जबकि अन्य बीस प्रत्याशियों में कोई भी 10 प्रतिशत वोट हासिल नहीं कर पाया।
इनमें बसपा के जगदीश राज, निर्दलीय सतीश पुंछी, एकम सनातन भारत दल से अंकुर शर्मा, जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (भीम) से नरेश कुमार चिब, निर्दलीय प्रिंसिपल सीडी शर्मा, निर्दलीय कर्णजीत, निर्दलीय शब्बीर अहमद, नेशनल अवामी युनाइटेड पार्टी से शिखा बंद्राल, निर्दलीय डा. प्रिंस रैना, निर्दलीय राज कुमार, निर्दलीय सुरेंद्र सिंह, निर्दलीय अतुल रैना, जम्मू कश्मीर पीपुल कान्फ्रेंस से रतन लाल, जम्मू कश्मीर नेशनलिस्ट पीपुल्स फ्रंट से स्वामी दिव्या नंद, निर्दलीय परसीन सिंह, निर्दलीय नरेश कुमार तल्ला, हिंदुस्तान शक्ति सेना से गणेश चौधरी, निर्दलीय विक्की कुमार डोगरा, निर्दलीय बंसी लाल और आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक से कारी जहीर अब्बास भट्टी शामिल हैं।
देश में विपक्ष मजबूत हुआ, भाजपा का 400 पार का दावा झूठा-रवींद्र
जम्मू। कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने जम्मू और उधमपुर सीट के मतदाताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वोट बैंक के लिए परिसीमन सहित अन्य दूसरे हथकंडे अपनाए। एनडीए की जीत में भी उसकी हार छिपी है। उसने 400 पार का दावा किया था, लेकिन वह पूर्ण बहुमत भी हासिल नहीं कर पाई है। कांग्रेस गठबंधन मजबूत हुआ है। देश को एक मजबूत विपक्ष मिलेगा। भाजपा की तानाशाही पर देश की जनता ने रोक लगाई है।
जम्मू संसदीय सीट पर प्रत्याशियों को मिले वोट
जुगल किशोर शर्मा भाजपा 687588 52.8 (प्रतिशत)
रमण भल्ला कांग्रेस 552090 42.4जगदीश राज बहुजन समाज पार्टी 10300 0.79
सतीश पुंछी निर्दलीय 5959 0.46अंकुर शर्मा एकम सनातन भारत दल 4278 0.33
नरेश कुमार जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी 4243 0.33प्रिंसिपल सीडी शर्मा निर्दलीय 3257 0.25
कर्णजीत निर्दलीय 3207 0.25निर्दलीय शब्बीर अहमद 3177 0.24
नेशनल अवामी यूनाइटेड पार्टी शिखा बंद्राल 2937 0.23निर्दलीय डा. प्रिंस रैना 2866 0.22
निर्दलीय राज कुमार 2618 0.2निर्दलीय सुरेंद्र सिंह 2226 0.17
निर्दलीय अतुल रैना 2068 0.16जम्मू कश्मीर पीपुल कान्फ्रेंस रतन लाल 1651 0.13
जम्मू कश्मीर नेशनलिस्ट पीपुल्स फ्रंट स्वामी दिव्य नंद 1620 0.12निर्दलीय परसीन सिंह 1589 0.12
निर्दलीय नरेश कुमार तल्ला 1459 0.11हिंदुस्तान शक्ति सेना गणेश चौधरी 1190 0.09
निर्दलीय विक्की कुमार डोगरा 1165 0.09निर्दलीय बंसी लाल 1059 0.08
आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक कारी जहीर अब्बास भट्टी 984 0.08नोटा इनमे से कोई भी नहीं 4645 0.36