फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Election Kishtwar Assembly Constituency Traingular Contest Between NC PDP BJP News in Hindi

Jammu Election: केसर के गढ़ में भगवा की परीक्षा... नेकां-PDP मुकाबले को बना रहीं त्रिकोणीय; BJP का इन पर दांव

Thu, 12 Sep 2024 01:58 PM IST
शाहरुख खान अरुण कुमार, अमर उजाला, जम्मू
अरुण कुमार, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 12 Sep 2024 01:58 PM IST
सार

केसर के गढ़ में भगवा की परीक्षा होगी। वोटों की फसल में नेकां का हल और पीडीपी कलम की ताकत दिखाने को आतुर है। भाजपा ने चेहरा बदला है। नेकां का पुराने चेहरे पर विश्वास है। पीडीपी ने भी टाक को साबित करने का मौका दिया है।

विज्ञापन
Jammu Election Kishtwar Assembly Constituency Traingular Contest Between NC PDP BJP News in Hindi
Jammu Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केसर की खेती और हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के लिए जाने जाने वाली किश्तवाड़ विधानसभा सीट पर चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। यहां नेकां, पीडीपी और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों के बीच मतदाता बंटा हुआ है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में स्थानीय युवाओं को रोजगार और आसपास के क्षेत्रों में निशुल्क बिजली न मिलने सहित बिजली की अघोषित कटौती को मुद्दा बना रहे हैं। भाजपा सुरक्षा, विकास जैसे मुद्दों को लेकर मतदाताओं के बीच में है। 
विज्ञापन


1962 में बनी किश्तवाड़ विधानसभा सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने सबसे ज्यादा छह बार जीत हासिल की है। कांग्रेस भी हैट्रिक बना चुकी है। भाजपा को एक बार जीत मिली है। पहले चरण में 18 सितंबर को इस सीट पर मतदान है। यहां नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस का संयुक्त उम्मीदवार दो बार के विधायक सज्जाद अहमद किचलू मैदान में हैं तो भाजपा ने बलिदानी अनिल परिहार की भतीजी शगुन परिहार पर दांव खेला है। 
विज्ञापन


पीडीपी ने फिरदौस टॉक को मैदान में उतारा है। 2014 में किश्तवाड़ सीट भाजपा ने जीती थी। सुनील शर्मा ने दो बार के विधायक सज्जाद अहमद किचलू को 4.63 फीसदी वोट के अंतर से हराया था। सज्जाद किचलू तीन बार के विधायक रहे बशीर अहमद किचलू के पुत्र हैं। 2014 में भाजपा ने पहली बार इस सीट पर जीत का खाता खोला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किश्तवाड़ का चौगान मैदान कई बड़ी राजनीतिक घटनाओं का गवाह रहा है, लेकिन आज खुद संरक्षण के लिए तरस रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मैदान के संरक्षण की जरूरत है। इसमें ओपन एयर जिम सहित अन्य सुविधाएं होनी चाहिए ताकि लोग सुबह-शाम यहां आएं। किश्तवाड़ के मुख्य बाजार में ट्रैफिक जाम बड़ी समस्या है। बाजार के बाहर से सर्कुलर रोड बनने से जाम से निजात मिलेगी।

चार हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट, लेकिन स्थानीय लोग रोजगार के लिए तरस रहे
किश्तवाड़ विधानसभा सीट में चार हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट चल रहे हैं। रतले, कीरू, कवाड़ और पक्का डूल। इनसे बनने वाली बिजली देश के अन्य राज्यों को बेची जा रही है लेकिन किश्तवाड़ में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। पावर प्रोजेक्ट के आस-पास वाले इलाकों में निशुल्क बिजली नहीं मिलती है।

इन प्रोजेक्ट में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। इतना जरूर है कि स्थानीय इंजीनियरों को रोजगार मिला है लेकिन अन्य राज्यों से नियुक्त इंजीनियरों के मुकाबले लाभ नहीं मिल रहे। वेतन, अलाउंस सहित अन्य सुविधाओं में असमानता है। प्रोजेक्ट के लिए जमीन देने वालों को आज तक न नौकरी मिली न मुआवजे का पैसा।

कई प्रोजेक्ट मिले पर रोजगार नहीं
किश्तवाड़ निवासी वेद प्रकाश गुप्ता कहते हैं कि विकास और सुरक्षा किश्तवाड़ की जनता के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है। किश्तवाड़ में केसर की खेती होती थी, लेकिन अब पैदावार कम हो गई है। इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। हमारे यहां बिजली परियोजनाएं हैं, लेकिन कुछ लोगों को ही रोजगार मिला है।

क्षेत्र के मुद्दे
विकास और सुरक्षा
रोजगार की जरूरत
चौगान मैदान का संरक्षण
ट्रैफिक जाम बड़ी समस्या

2014 विस चुनाव का प्रदर्शन
विजेता पार्टी वोट शेयर
सुनील शर्मा भाजपा 45.37
सज्जाद अहमद किचलू नेकां 40.76

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed