फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, election, chamber of commerce and industries

Jammu News: आगामी रविवार तक चैंबर चुनाव कराने की मांग

विज्ञापन
jammu, election, chamber of commerce and industries
-पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच स्थगित किया गया था चैंबर चुनाव
विज्ञापन

- निवर्तमान अध्यक्ष बोले-अब फैसला चुनाव अधिकारी के हाथ में

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव को भारत-पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के चलते स्थगित करना पड़ा था। अब दूसरी टीम ने आगामी रविवार तक मतदान कराने की मांग उठाई है। पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि मतदान कराने के लिए मंगलवार को चुनाव अधिकारी से मिलकर अपनी बात रखेंगे।

चैंबर की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए रविवार को मतदान होना था, लेकिन चुनाव स्थगित होने के बाद से दोनों टीमें लगातार बदली परिस्थितियों के अनुसार अपने स्तर पर तैयारियों में जुटी हैं। हालांकि, मतदान कराने के लिए चुनाव अधिकारी शिवप्रताप गुप्ता की तरफ से निर्णय लिया जाना है।
विज्ञापन

निवर्तमान अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से युद्ध के हालात बन रहे थे ऐसे में चुनाव स्थगित करने का फैसला लेना पड़ा। वर्तमान में उनके पास सिर्फ चैंबर में कार्यालय के कामकाज निपटाने की जिम्मेदारी है। दूसरी टीम ने विरोध किया है, कोर्ट जाने की बात कही है। ऐसे में जो भी चैंबर के संविधान के अनुसार सही होगा उसका निर्णय चुनाव अधिकारी ही लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सभी एसोसिएशन से कहा गया है कि वह पूर्व की तरह बाजार खोलें। चुनाव को लेकर पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने से चुनाव टालने की सहमति दी थी, लेकिन पुरानी टीम को ही फिर से चार्ज दिया वह संविधान के खिलाफ है। मंगलवार को चुनाव अधिकारी से मिलकर अगले रविवार तक मतदान कराने की मांग रखी जाएगी। ---

हालात सही होते ही लेंगे मतदान कराने का फैसला
चुनाव अधिकारी शिवप्रताप गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण स्थिति और अघोषित युद्ध के बीच चुनाव स्थगित करने का फैसला लिया था। दो-तीन दिन में जैसे ही हालात बेहतर होंगे चुनाव कराने का निर्णय लेंगे। दोनों टीमों के साथ बैठक कर हल निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed