फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Election 2024 Dispute over RS Pura Jammu seat averted after withdrawal of list

Jammu Election: लिस्ट वापस होने से टली आरएस पुरा जम्मू सीट पर कलह, सस्पेंस अब भी कायम; फिलहाल उथल-पुथल रुकी

Tue, 27 Aug 2024 12:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 27 Aug 2024 12:11 PM IST
सार

भाजपा की पहली लिस्ट वापस होने से आरएस पुरा जम्मू सीट पर कलह टल गई है, सस्पेंस अब भी कायम है। सूची में नाम न होने से शाम चौधरी का खेमा नाखुश है। नरेंद्र सिंह का खेमा खुश है। विक्रम रंधावा भी इस सीट से दावेदार थे।

विज्ञापन
Jammu Election 2024 Dispute over RS Pura Jammu seat averted after withdrawal of list
Jammu Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के उम्मीदवारों की सूची आने के बाद पार्टी में भूंचाल की स्थिति है। सबसे हाट और परीसीमन के बाद नई बनाई गई सीट जम्मू आरएस पुरा पर भी घमासान होता होता रहा गया। पार्टी ने जम्मू आरएस पुरा सीट पर नरेंद्र सिंह को टिकट दिया। जबकि दो बार के विधायक और मंत्री शाम लाल इस सीट पर प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। जबकि पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा का नाम भी दावेदारों में था।
विज्ञापन


टिकट की घोषणा होते ही शाम चौधरी के समर्थक भड़क गए जबकि नरेंद्र सिंह के खेमे ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। इससे पहले कि बवाल होता। पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची को वापस ले लिया। इससे दोनों खेमों में मची उथल पुथल रुक गई है। लेकिन कलह के आसार अब भी हैं। क्योंकि सूची आते ही जिसका भी नाम होगा। 
विज्ञापन


दूसरा खेमा इसके विरोध में है। सूत्रों का कहना है कि शाम चौधरी को अब भी विश्वास है कि उन्हें ही टिकट मिलेगा। जबकि नरेंद्र सिंह का खेमा भी आश्वस्त है कि नरेंद्र सिंह का नाम वापस नहीं होगा। वहीं दिनभर इस सीट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। हालांकि सूची वापस होने से विक्रम, शाम और नरेंद्र तीनों के खेमे में बैठे समर्थक शांत हैं, लेकिन सूची आने पर फिर से कलह होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी का जो भी निर्णय, मुझे मंजूर
पूर्व मंत्री शाम चौधरी का कहना है कि पार्टी को जो भी निर्णय होगा। उनके लिए सर्वोपरी होगा। टिकट न भी मिला तो वह पार्टी में ही रहेंगे। न ही निर्दलीय लड़ेंगे न किसी दूसरे दल में जाएंगे।

टिकट बंटवारे पर भाजपा में अंतर्कलह, पार्टी कार्यालय में हंगामा, इस्तीफे
सत्तापक्ष में टिकटों के आवंटन को लेकर अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है। पार्टी हाईकमान की ओर से सोमवार को 44 उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। इसमें सभी तीन चरणों के प्रत्याशी शामिल थे। हालांकि पहले चरण को छोड़कर अन्य दो चरणों की सूची को तुरंत बाद वापस ले लिया गया। इसके बाद जम्मू में पार्टी मुख्यालय में नाराज नेताओं-कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। टिकट बंटवारे से नाराज दक्षिण कश्मीर में काकापोरा से भाजपा की पहली महिला डीडीसी सदस्य मियां लतीफ भट ने इस्तीफा दे दिया। जम्मू में भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अदिति शर्मा ने भी इस्तीफा दे दिया है।

सूची जारी होने के बाद पार्टी मुख्यालय पर पार्टी नेताओं का जुटना शुरू हुआ। इस बीच जम्मू उत्तर से दावेदार उम्मीदवार ओमी खजूरिया समर्थकों के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचे। उनके समर्थकों ने ओमी को टिकट न देने के विरोध में नारेबाजी करना शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने वर्षों जमीनी स्तर पर पार्टी की सेवा कर रहे कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करके दूसरे दलों से आए नेताओं को तवज्जो दी है। 

 

ओमी खजूरिया ने कहा कि वह पिछले 40 वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं और उन्हें टिकट के लिए पूरी तरह से आश्वस्त किया गया था। लेकिन उनका नाम काटकर शाम लाल शर्मा को टिकट दे दिया गया। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना, महासचिव (संगठन) अशोक कौल और सांसद जुगल किशोर शर्मा के समक्ष विरोध जताया।

इस बीच अखनूर (एससी) सीट से दावेदार जगदीश भगत भी समर्थकों के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंच गए। उनके समर्थकों ने भी उनके नेता को टिकट न देने का विरोध किया। जगदीश ने बताया कि वह पिछले 18 साल से पार्टी से जुड़े हैं। लेकिन पार्टी ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए मोहन लाल भगत को टिकट दे दिया गया।

भाजपा कार्यालय में पुलिस बुलानी पड़ी
हंगामे को देखते हुए भाजपा कार्यालय में पुलिस बुलानी पड़ी। हंगामे के बाद मुख्य गेट को बंद कर दिया गया। इसके बाद किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया।

 

ओबीसी को प्रतिनिधित्व न देने से रोष
टिकट आवंटन में ओबीसी को प्रतिनिधित्व न देने का भी विरोध हो रहा है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुनील प्रजापति इस मामले को लेकर सोमवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचे, लेकिन कोई पदाधिकारी उनसे नहीं मिला। प्रजापति ने कहा कि जम्मू पूर्व सीट से 35 से 40 प्रतिशत ओबीसी समुदाय की मौजूदगी है। लेकिन पार्टी ने उसे नजरअंदाज करते हुए युद्धवीर सेठी को टिकट दिया है। जबकि मुझे इस सीट पर टिकट के लिए आश्वस्त किया गया था।

 

तीसरी सूची जल्द जारी होगी: प्रदेशाध्यक्ष
प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि भाजपा जल्द तीसरी सूची जल्द जारी करेगी। हमारा संगठन मिलकर काम करता है। राष्ट्र सेवा के संकल्प को पूरा करते हैं। भाजपा ने लंबी चर्चा के बाद पहले चरण की उम्मीदवारों की घोषणा की है। टिकट किसे मिली किसे नहीं मिली यह महत्वपूर्ण नहीं, हमारे लिए हमारी पार्टी, मिशन महत्वपूर्ण है। देश और समाज की जीत को हम तवज्जो देते हैं। संगठन में अनेक प्रकार के विषय रहते हैं। कई बड़े नेताओं के टिकट कटने के सवाल पर कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed