{"_id":"678576fca00afda4f8057d5b","slug":"jammu-education-recognition-bed-course-jammu-news-c-10-lko1027-523089-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: क्लस्टर विवि बीएड-एमएड एकीकृत पाठ्यक्रम को एनसीटीई से मिली मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: क्लस्टर विवि बीएड-एमएड एकीकृत पाठ्यक्रम को एनसीटीई से मिली मान्यता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू में बीएड-एमएड (तीन वर्षीय) एकीकृत पाठ्यक्रम को अब राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से मान्यता मिली है। इससे प्रदेश के बच्चे अब इस डिग्री के आधार पर देश के किसी भी राज्य में शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे।
अनुच्छेद 370 के कारण पहले एनसीटीई के नियम जम्मू-कश्मीर में लागू नहीं होते थे। क्लस्टर विवि में 2017 से यह पाठ्यक्रम चल रहा है जो एनसीटीई, नई दिल्ली के निर्धारित नियामक मानदंडों का पालन करता है। यह पाठ्यक्रम विशेष रूप से उन छात्रों के लिए है, जो शिक्षक प्रशिक्षक बनने चाहते है और एनसीटीई के दिशानिर्देशों के अनुसार दोहरी डिग्री बीएड और एमएड प्राप्त करना चाहते हैं।
इस कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 55% अंकों के साथ किसी भी विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। विवि के शिक्षा विद्यालय के डीन मोहम्मद जुबैर ने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए कोर्स काफी उपयोगी है।
विज्ञापन
एनसीटीई के नियम लागू नहीं होने से पहले इस डिग्री के साथ बच्चे अन्य राज्यों में आवेदन नहीं कर पाते थे, लेकिन अब वो अड़चन दूर हो गई है। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम की मान्यता का श्रेय क्लस्टर विवि कुलपति प्रोफेसर केएस चंद्रशेखर और रजिस्ट्रार अंकुर महाजन के प्रयासों को जाता है।