फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, education, imaginations on canvas

Jammu News: विद्यार्थियों ने कैनवास पर उकेरी अपनी कल्पनाएं

विज्ञापन
jammu, education, imaginations on canvas
एडीजी आनंद जैन का स्वागत करती केंद्रीय विद्यालय की छात्रा  स्रोत - स्वयं
केंद्रीय विद्यालय गांधीनगर में चित्रकला प्रदर्शनी का आगाज, एडीजी ने किया उद्घाटन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से सोमवार को चित्रकला प्रदर्शनी का आगाज हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीजी आनंद जैन ने किया। गांधीनगर केंद्रीय विद्यालय एक से शुरू हुई प्रदर्शनी का समापन श्रीनगर स्तिथ केंद्रीय विद्यालय एक में होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स ग्रुप की कलर पार्टी ने अतिथियों का स्वागत किया। केंद्रीय विद्यालय संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय के उपायुक्त नगेंद्र गोयल ने बताया कि भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह प्रदर्शनी आयोजित की गई है। प्रदर्शनी दो श्रेणियों चलचित्र कला और बाल चित्रकला में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

26 जनवरी 2025 को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एक गांधी नगर से इसकी शुरुआत हुई है। जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख के केंद्रीय विद्यालयों का भ्रमण करने के बाद 15 अगस्त को श्रीनगर स्तिथ केंद्रीय विद्यालय एक में इसका समापन होगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा की सराहना ही। क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त हरि सिंह ने अतिथियों और प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का अंत राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस मौके पर डीआईजी ट्रैफिक हसीब मुगल, 19वीं इन्फेंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर विवेक पुरी, मुख्य खेल अधिकारी हनीफ खान, इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संजीव गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed