फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, education, 11th class, result

Jammu News: इसी सप्ताह जारी हो सकता है 11वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम

विज्ञापन
jammu, education, 11th class, result
प्रदेश के 1.21 लाख विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार, मार्च 22 को खत्म हुई थी परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। 11वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार बढ़ता जा रहा है। 1.21 लाख से अधिक उम्मीदवार परिणाम का इंतजार रहे हैं। बोर्ड परीक्षा 22 मार्च को खत्म हुई थी। परीक्षा परिणाम में देरी का कारण ऐसे बच्चों पर पड़ेगा जो सफल नहीं होंगे और उन्हें दोबारा परीक्षा देनी होगी। सीजफायर के बाद मंगलवार से स्कूल खुलेंगे। ऐसे में उम्मीद है बोर्ड इस सप्ताह परिणाम जारी कर सकता है। क्योंकि, इसके बाद बोर्ड को बाई-एनुअल परीक्षाएं भी करवानी हैं।
11वीं कक्षा की परीक्षा स्कूल स्तर पर होती थी, लेकिन प्रश्न पत्र तैयार करना और परिणाम जारी करना जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड की जिम्मेदारी है। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 30 अप्रैल को जारी किया था। इसके बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि अप्रैल के पहले सप्ताह में परिणाम जारी होगा। हालांकि, भारत-पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के चलते परिणाम जारी नहीं हो पाया।
विज्ञापन

साफ्ट जोन में 11वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 18 मार्च तक हुई। वहीं, हार्ड जोन में यह परीक्षा 22 फरवरी से 22 मार्च अंत तक हुई। जम्मू संभाग में साफ्ट जोन में 51509 और हार्ड जोन में 9304 छात्र पंजीकृत थे। कश्मीर संभाग के साफ्ट जोन में 58123 और हार्ड जोन में 2221 छात्र पंजीकृत थे। प्रदेश में 121247 ने छात्र पंजीकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed