फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, domana, pakistan attack

Jammu News: पाकिस्तान नहीं है भरोसे के लायक, कड़ा सबक सिखाने की जरूरत

विज्ञापन
jammu, domana, pakistan attack
- संघर्ष विराम की घोषणा के बाद भी रायपुर-खेरी के लोगों में दहशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद भी हमले में जान गंवाने वाले जाकिर हुसैन के गांव रायपुर-खेरी के लोगों में दहशत बरकरार है। लोगों का कहना है कि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता। पाकिस्तान ने संघर्ष विराम की घोषणा के बाद भी गोलाबारी की थी। शनिवार रात को भी गांव में ब्लैकआउट हुआ।
दुकानदार सजाद खान ने बताया कि वह खैरी में किराना की दुकान चलाते हैं। दुकान के साथ ही जाकिर की भी दुकान है। टनल में वह भी अन्य लोगों के साथ थे। टनल में 600 से अधिक ग्रामीण थे, जो शनिवार सुबह से रविवार सुबह तक वहीं पर रहे। लोगों को खाने का सामान भी मैंने ही मुहैया करवाया था।
विज्ञापन

इस हमले से लोग दहशत में हैं। पाकिस्तान को और कड़ा जवाब देने की जरूरत है। सजाद ने जाकिर के बारे में बताया कि उसकी तीन बेटियां और एक बेटा लियाकत हुसैन है। बेटा पिता के साथ ही दुकान चलाता था। ढाई साल पहले बड़ी बेटी नर्गिस का निकाह करवा दिया था। छोटी बेटी महरूम 10वीं और दूसरी बेटी इरम 12वीं में पढ़ती है। जाकिर के जाने के बाद घर की जिम्मेदारी बेटे लियाकत पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह सौ लोगों ने टनल में बिताई रात
गांव की ही शमीमा बीबी ने बताया कि शनिवार सुबह अचानक हुए ड्रोन हमले से घर में रह रहे लोग सहम गए और बाहर की तरफ भागने लगे। इस से पहले मुझे डर नहीं लगा था लेकिन जब घर के आंगन में शैल पड़ा तो में भी डर गई। लियाकत हुसैन ने कहा कि कैरी बनतालाब में मोर्टार शैल गिरने से लोगों में अफरातफरी मच गई थी। इलाके में बड़ी संख्या में गोले गिरे थे। ऐसा उन्हें अपनी जिंदगी में पहली बार देखा है। उन्होंने कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। पाकिस्तान आम लोगों को निशाना बना रहा है। पाकिस्तान पर कभी भी भरोसा नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed