फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Domana: Dead body of migrant woman found hanging in closed school police investing

दोमाना: बंद स्कूल में फंदे से लटकता मिला प्रवासी महिला का शव, एक दिन पहले हुई थी लापता

Mon, 24 Apr 2023 02:56 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 24 Apr 2023 02:56 PM IST
सार

दोमाना के अंतर्गत बरनाई क्षेत्र में एक बंद पड़े स्कूल में फंदे से लटकता एक महिला का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
jammu Domana: Dead body of migrant woman found hanging in closed school police investing
दोमाना: जांच करने पहुंची पुलिस टीम - फोटो : हरदीप ठाकुर

विस्तार

जम्मू शहर के साथ लगते थाना दोमाना के अंतर्गत बरनाई क्षेत्र में एक बंद पड़े स्कूल में फंदे से लटकता एक महिला का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू भेजा गया है। उधर, एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बरनाई में एक निजी स्कूल लंबे समय से बंद पड़ा है। सोमवार को यहां सफाई के लिए जब दो लोग पहुंचे तो उन्होंने यहां खिड़की के पास फंदे से एक महिला के शव को लटकते हुए देखा। इसकी सूचना उन्होंने स्कूल मालिक और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू भेजा। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से सबूक एकत्रित किए।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतक महिला पिंकी (30) अपने पति और दो बच्चों के साथ स्कूल से करीब 100 मीटर दूर ही अपर बरनाई क्षेत्र में एक किराये के मकान में रहती थी। परिवार मूलतः बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पति ने बताया कि एक दिन पहले रविवार को वह अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। वहीं, आज उसका शव बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed