{"_id":"679801ea5a93bb1e6604d444","slug":"jammu-domana-culture-male-jammu-news-c-385-1-ja21004-105319-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्री बावा सत्तो सिद्ध देव स्थान में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्री बावा सत्तो सिद्ध देव स्थान में उमड़ा आस्था का सैलाब
Tue, 28 Jan 2025 03:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 28 Jan 2025 03:30 AM IST
विज्ञापन
देवस्थान में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। सूदन बिरादरी की वार्षिक मेल श्री बावा सत्तो सिद्ध देव स्थान जंडियाल में धूमधाम से मनाई गई। धार्मिक कार्यक्रम में प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से आए बिरादरी के सदस्यों ने हिस्सा लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री बावा सत्तो सिद्ध देव स्थान समिति के अध्यक्ष मदन लाल सूदन ने बताया कि यह धार्मिक कार्यक्रम 80 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। बावा सत्तो सिद्ध में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। इस बार भी मेल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन के साथ हुई, जिसमें बिरादरी के लोगों ने आहुतियां डालकर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद सत्संग और बाबा की चौकी आदि कार्यक्रम हुए। इस मौके पर भाजपा नेता देवयानी राणा ने भी देवस्थान में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर के समय लंगर का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
मेल के आयोजन में मदन लाल सूदन (अध्यक्ष, सूदन बिरादरी), केवल शर्मा, सुरेश शर्मा, वजीर अयोध्या नाथ, रमेश शर्मा, विनोद शर्मा, अतुल सूदन और दक्ष शर्मा सहित देव स्थान समिति के अन्य सदस्यों ने विशेष योगदान दिया।