फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: doctor killed female doctor and stabbed himself condition critical

जम्मू: होली की छुट्टियां मनाने आई महिला डॉक्टर की चिकित्सक ने की हत्या, आठ साल पुरानी थी दोस्ती

Fri, 10 Mar 2023 02:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 10 Mar 2023 02:19 PM IST
सार

वारदात को अंजाम देने की जानकारी घायल डाॅक्टर ने अपने फेसबुक पेज पर दी। इसमें बताया कि वह अपने घर पर है और इस वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी साझा होते ही उसके जानने वालों ने जानीपुर पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन
Jammu: doctor killed female doctor and stabbed himself condition critical
Jammu - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

होली की छुट्टियां मनाने आई एक महिला डॉक्टर की उसी के डॉक्टर मित्र ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। बाद में उसी चाकू से खुदकुशी का प्रयास किया। वारदात जम्मू शहर के जानीपुर स्थित पांपोश कालोनी में हुई।

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने की जानकारी घायल डाॅक्टर ने अपने फेसबुक पेज पर दी। इसमें बताया कि वह अपने घर पर है और इस वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी साझा होते ही उसके जानने वालों ने जानीपुर पुलिस को सूचित किया। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला डॉक्टर खून से लथपथ पड़ी है, जबकि आरोपी डॉक्टर भी खून से लथपथ है और वह तड़प रहा है। 
विज्ञापन


दोनों को तत्काल उठाकर जीएमसी पहुंचाया गया। यहां महिला डाॅक्टर को जांच में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आरोपी डाॅक्टर गंभीर रूप से घायल था। उसका जीएमसी में आईसीयू में उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त महिला डॉक्टर की पहचान सुमेधा शर्मा निवासी गोल पुली तालाब तिल्लो के रूप में हुई है, जबकि गंभीर घायल डॉक्टर का नाम जोहर गेनेई है। वह मूल रूप से भद्रवाह का है। जम्मू में पांपोश काॅलोनी में किराये के मकान में रहता है।



8 साल से जानते थे एक-दूसरे को

जानीपुर थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि डॉ. सुमेधा और जोहर दोनों सयोड़ा डेंटल कालेज में बीडीएस की पढ़ाई करते थे। सुमेधा दिल्ली में पढ़ाई करती थी। आठ साल से दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। मौजूदा समय में डॉ. सुमेधा दिल्ली में एमडी कर रही थी, जबकि डाॅ जोहर जम्मू में ही थे। दोनों के शरीर पर चाकू से हुए घाव के निशान थे। मामले की जांच चल रही है। दोनों में किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई। इसके बाद वारदात हुई।

फेसबुक पर दी जानकारी

बताया जा रहा है कि जोहर ने हत्या करने के बाद इसकी जानकारी अपने फेसबुक पेज पर डाल दी थी। उसके किसी रिश्तेदार ने पोस्ट देखा और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दोनों खून से लथपथ हैं। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के लिए किचन में मौजूद एक बड़े चाकू का इस्तेमाल किया गया। पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर इससे वार किए गए थे।

ये पढ़ें- जम्मू: एमएएम कॉलेज के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, सड़क की जाम, आउटसाइडर्स पर मारपीट का लगाया आरोप

ये पढ़ें- जम्मू: संपत्ति कर के खिलाफ चैंबर का जम्मू बंद कल, बार-युवा राजपूत सभा आज करेंगे फैसला

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed