{"_id":"6a1366de176e3f54650cf1ce","slug":"jammu-division-power-cut-jammu-news-c-10-jmu1062-921043-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू संभाग में बिजली कटौती से छूटे लोगों के पसीने, छुट्टी का मजा हुआ किरकिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू संभाग में बिजली कटौती से छूटे लोगों के पसीने, छुट्टी का मजा हुआ किरकिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया। रविवार दिनभर बिजली की आंख मिचौली के कारण लोगों की छुट्टी खराब हो गई। बंद पंखे, कूलर और एसी के कारण लोगों के पसीने छूट गए। रोजमर्रा के काम अटक गए।
जम्मू संभाग में पेड़ों की टहनियों की कटाई और अन्य मरम्मत कार्य के कारण बिजली कटौती सुबह छह से देर शाम तक जारी रही। ग्रामीण इलाकों में पानी के लिए हाहाकार मच गया। बिना पूर्व सूचना के घंटों ठप रही बिजली से घरों में इन्वर्टर जवाब दे गए। पीने का पानी न मिलने से खाना बनाने, नहाने और सफाई जैसे काम निपटाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद लोड 1450 मेगावाट पार कर गया। हालांकि 12 बजे तक पीक लोड 1300 मेगावाट रहा।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि मरम्मत का काम जरूरी है लेकिन पीक सीजन में इतनी लंबी कटौती परेशानियां बढ़ा देती है। विभाग को बैकअप रखना चाहिए था ताकि जनता को दोहरी मार न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
कहां कितने समय तक पावर डाउन
220 केवी सरना उधमपुर ट्रांसमिशन लाइन - सुबह आठ से शाम पांच बजे
33 केवी एयरफोर्स और डीआईसी लाइन से बट्टल, इंडस्ट्रियल एस्टेट, एयरफोर्स -सुबह छह से दस बजे तक
33 केवी थानामंडी लाइन से थानामंडी, फतेहपुर, भट्टियां- सुबह से दोपहर एक बजे तक
33 सीएसटीएल सर्किल-1 रामबन, बटोत लाइन से सिडको व आसपास- सुबह नौ से दोपहर तीन बजे
33 केवी परांजली से रामकोट से नगरोटा, गजरू, गलक, अप्पर गढ़, लुदेड़ा, कुदेहर, अप्पर धर - सुबह सात से दोपहर एक बजे
120 एमवीए, 132 केवी ग्रिड स्टेशन राजोरी से थानामंडी, मंजाकोट, बीजीएसबीयू और आसपास - सुबह छह से 11 बजे
-- -- -- -- --
मरम्मत कार्य और कटाई के कारण कटौती की गई है। आंधी में बिजली समस्या नहीं आएगी।
- अरशद कुरैशी, मुख्य अभियंता, बिजली निगम