फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Dialysis service restored in Super Specialty Hospital after a month

जम्मू: एक महीने बाद सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में डायलिसिस सेवा बहाल, मरीजों का रखेगी ख्याल

Thu, 29 Jun 2023 05:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 29 Jun 2023 05:06 PM IST
सार

जम्मू सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नेफरोलाजी विभाग में बुधवार को एक माह बाद नए आरओ प्लांट लगाने के साथ डायलिसिस सेवा को बहाल किया गया।

विज्ञापन
Jammu: Dialysis service restored in Super Specialty Hospital after a month
Super Specialty Hospital Jammu - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नेफरोलाजी विभाग में बुधवार को एक माह बाद नए आरओ प्लांट लगाने के साथ डायलिसिस सेवा को बहाल किया गया। इससे मरीजों को राहत मिली है। देर शाम तक 13 मरीजों के डायलिसिस किए जा चुके थे और वीरवार से तीन शिफ्टों में डायलिसिस होंगे। आगामी बरसात में सर्पदंश के मामले बढ़ने पर मरीजों को डायलिसिस सेवा से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


विभाग में 1000 लीटर की क्षमता वाला नया आरओ प्लांट स्थापित किया गया है। इस पर लगभग सभी मशीनें चलाने का दावा किया जा रहा है। विभाग का आरओ प्लांट खराब होने से मरीजों को निजी क्लीनिकों या दूसरे एसोसिएटेड अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था। विभाग में संभाग स्तर पर सबसे अधिक 18 मशीनें स्थापित हैं। इसमें रोजाना तीन शिफ्ट में 35 से 40 मरीजों के डायलिसिस किए जाते हैं। बताया जा रहा है कि आरओ प्लांट का सही रखरखाव न होने और मशीनों के अधिक लोड से आरओ प्लांट ने जवाब दिया था। 
विज्ञापन


एसोसिएटेड अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का विस्तार नहीं, गिनी-चुनी मशीनें : सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नेफरोलाजी विभाग को छोड़कर अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का विस्तार नहीं हो पाया है। इसे वैकल्पिक तौर पर व्यापक स्तर पर कोई भी अस्पताल अधिक मरीजों का लोड झेलने में सक्षम नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएमसी जम्मू और एसएमजीएस अस्पताल में दो-दो डायलिसिस मशीनें स्थापित हैं। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में डायलिसिस सेवा बंद होने से एक माह तक मरीजों को परेशान होना पड़ा। जीएमसी और एसएमजीएस अस्पताल पर पहले से ही अपने मरीजों का लोड रहता है, जिससे यहां भी सुपर स्पेशियलिटी के मरीजों को अधिक राहत नहीं मिल पाई। स्वास्थ्य विभाग के गांधीनगर अस्पताल में 6 डायलिसिस मशीनें स्थापित हैं, लेकिन मरीजों के लोड को देखते हुए वे भी कम रहती हैं। 

अगर एसोसिएटेड अस्पतालों में डायलिसिस मशीनों को बढ़ा दिया जाता है तो प्रमुख नेफरोलाजी विभाग में आपात स्थिति के दौरान मरीजों को वहां आसानी से एडजेस्ट किया जा   सकता है।


नए आरओ प्लांट को शुरू करने के साथ डायलिसिस सेवा को बहाल कर दिया है। आगामी दिनों में सारी व्यवस्था सामान्य हो जाएगी। इससे अब मरीजों को दूसरे अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।  - डॉ. मनोज चलोत्रा, चिकित्सा अधीक्षक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed