{"_id":"6553e59ecc8b1685c30e5cc1","slug":"jammu-dgp-swain-s-order-any-kind-of-conversation-with-handlers-and-handlers-in-pakistan-will-be-considered-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu : डीजीपी स्वैन का आदेश- पाकिस्तान में आकाओं और हैंडलरों से किसी भी तरह की बातचीत मानी जाएगी अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu : डीजीपी स्वैन का आदेश- पाकिस्तान में आकाओं और हैंडलरों से किसी भी तरह की बातचीत मानी जाएगी अपराध
Wed, 15 Nov 2023 02:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 15 Nov 2023 02:54 AM IST
सार
पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि कोई आतंकवादी भर्ती न हो और लोगों की जान सुरक्षित रहे। पाकिस्तान में आकाओं व हैंडलरों से किसी भी प्रकार की बातचीत को अपराध माना जाएगा।
विज्ञापन
डीजीपी आरआर स्वैन
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीजीपी आर आर स्वैन ने कहा है कि आने वाले दिनों में शून्य आतंकवादी भर्ती सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि कोई आतंकवादी भर्ती न हो और लोगों की जान सुरक्षित रहे। पाकिस्तान में आकाओं व हैंडलरों से किसी भी प्रकार की बातचीत को अपराध माना जाएगा।
विज्ञापन
जिले में उच्च स्तरीय संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि भटके हुए युवाओं को वापस लौटने के लिए प्रेरित कर उन्हें उनके माता-पिता को सौंपा जाएगा। जिन
विज्ञापन
लोगों ने वापस न लौटने का मन बना लिया है या पैसे के लिए काम कर रहे हैं, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। आने वाले दिनों में पुलिस और अन्य सुरक्षा बल यह सुनिश्चित करेंगे
विज्ञापन
कि कोई भी स्थानीय लड़का आतंकवादी भर्ती में शामिल न हो ताकि जीवन सुरक्षित रहे।
डीजीपी ने कहा कि हम गुमराह युवाओं तक भी पहुंचेंगे और उन्हें वापस लौटने के लिए प्रेरित करेंगे। अगर वे वापस आते हैं तो हम उन्हें प्यार से प्राप्त करेंगे और उन्हें उनके
माता-पिता को सौंप देंगे। पुलिस पाकिस्तान स्थित आकाओं और अपने देश के किसी भी व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार के संचार या बातचीत को अपराध मानेगी। हम ऐसे लोगों के
खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकें आम जनता की सुरक्षा के लिए एक योजना को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित की जाती हैं। ऐसी बैठकों में हम इस बात पर विचार-विमर्श करते हैं कि
बेहतर तालमेल और समन्वय कैसे बनाए रखा जाए। हम आम लोगों के जीवन की रक्षा के उपायों पर भी चर्चा करते हैं।