फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, demand, missing AEE

Jammu News: सिख संगठनों ने उठाई लापता इंजीनियर की तलाश की मांग

विज्ञापन
jammu, demand, missing AEE
जम्मू। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीजीपीसी) जम्मू सहित अन्य सिख संगठनों ने कंठ बाग बारामुला के इंजीनियर सरदार गुरुमीत सिंह का तीसरे दिन भी सुराग नहीं मिलने पर चिंता जताई है। रविवार को हुई डीजीपीसी की बैठक में सदस्यों ने स्थिति की जानकारी दी। उपाध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि सरकार कश्मीर संभाग में सामान्य स्थिति होने का दावा करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अलग है। तीन दिन बाद भी पुलिस लापता इंजीनियर का पता नहीं लगा पाई है। उन्होंने कश्मीरी समाज से लापता इंजीनियर का पता लगाने में मदद कर भाईचारे की मिसाल कायम करने की अपील की है।
विज्ञापन

वहीं, ऑल पार्टीज सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी (एपीएससीसी) ने उप राज्यपाल प्रशासन से लापता सिख इंजीनियर का पता लगाने की अपील की है। एपीएससीसी के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रैना ने कहा कि इंजीनियर गुरमीत के परिवार के सदस्य चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि हमें अफसोस है कि लापता सिख इंजीनियर का पता लगाने में प्रशासन द्वारा आधे-अधूरे कदम उठाए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed