{"_id":"6457a1656112a980900a7ac4","slug":"jammu-dehat-samba-news-c-10-1-jam1016-110608-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चिब बिरादरी की तरफ से शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चिब बिरादरी की तरफ से शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
Sat, 05 Aug 2023 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 05 Aug 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। आल इंडिया चिब बिरादरी के देव स्थान नड़ में रविवार को एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान केसरी हिल में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को चिब बिरादरी की तरफ से श्रद्धांजलि दी गई। बिरादरी के लोगों ने शहीदों को याद करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया।
आल इंडिया चिब बिरादरी के प्रधान शमशेर सिंह चिब ने कहा की हमें सैनिकों पर गर्व है। हमारे सैनिक किसी भी हालत में दुश्मनों के मंसूबों को पूरा नही होने देते हैं, चाहे उन्हें अपनी जान का बलिदान ही क्यूं नहीं देना पड़े। हम लोग अपने वीर सपूतों के बलिदान को कभी भी नहीं भूल पाएंगे।
बता दें कि ज्यौडियां क्षेत्र के गांव चक्क किरपालपुर निवासी शहीद नीलम सिंह के दादा स्व. करतार सिंह चिब भी आल इंडिया चिब बिरादरी के देव स्थान नड़ के प्रधान रह चुके हैं। श्रद्धांजलि सभा के दौरान प्रधान शमशेर सिंह, चेयरमैन बचन सिंह, उपप्रधान मदन सिंह, पवन सिंह, सदरवीर सिंह, अशोक सिंह, अजीत सिंह, घार सिंह, कुलबंत सिंह, कैर सिंह, रणजीत सिंह, रवि सिंह, बलदेव सिंह तथा जगदेव सिंह आदि उपस्थित रहे। वहीं खौड़ में भी क्षेत्र के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जुलूस निकाल कर रोष जताया और पाकिस्तान का पुतला जलाया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।