फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu dehat

अनुबंध पर कार्य करने वालों को करेंगे पक्का: बुखारी

Sat, 29 Apr 2023 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 29 Apr 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
jammu dehat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरबनी। क्षेत्र तरयाठ में शुक्रवार को अपनी पार्टी के संयोजक अल्ताफ बुखारी की ओर से एक रैली का आयोजन किया गया। रैली को संबोधित करते हुए अल्ताफ बुखारी ने कहा कि यदि हमारी पार्टी की सरकार बनती है तो हम जम्मू व कश्मीर की कायाकल्प करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। जितने भी विभागों के भीतर अनुबंध के आधार पर लोग लगाए गए हैं, उन सब को पक्का करना हमारी जिम्मेदारी होगी।

आगे उन्होंने कहा कि महंगाई पर रोक लगाने और बेरोजगारी को कम करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। बेटियों की शादी में दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर ₹एक लाख किया जाएगा। इसके साथ-साथ वृद्धावस्था जैसी एवं अन्य जो पेंशन योजनाएं हैं, उनको भी बढ़ाकर कम से कम पांच हजार किया जाएगा। बंद किए गए सरकारी स्कूलों को पुन: खोला जाएगा। इस अवसर पर पीर पंजाल क्षेत्र से पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी जुल्फिकार अली ने भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आम लोगों को राहत देने की बात की। ब्लॉक प्रधान सुंदरबनी राजकुमार शर्मा ने भी रैली को संबोधित किया। इस अवसर पर गुलाम हसन मीर, प्रांतीय अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह, जिला प्रधान भूषण उप्पल, ब्लॉक प्रधान सुंदरबनी राजकुमार शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं में सुरेश कुमार, विकी शर्मा, रामलाल, हेमराज, अमरनाथ, दुनीचंद, दीनानाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed