{"_id":"644c2a09f721df117b071aea","slug":"jammu-dehat-samba-news-c-10-1-104165-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलिस ने चोरी के तीन मामलों को सुलझाते हुए चार चोरों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलिस ने चोरी के तीन मामलों को सुलझाते हुए चार चोरों को किया गिरफ्तार
Sat, 29 Apr 2023 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला पुलिस ने चार कुख्यात चोरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने बाड़ी ब्राह्मणा के मंदिर चोरी मामले और सांबा के जबरन वसूली मामले सहित तीन चोरी के मामलों को सुलझाने का दावा किया है। पकड़े गए आरोपी सांबा और जम्मू जिलों के विभिन्न इलाकों में कई चोरी के मामलों में शामिल कुख्यात चोर हैं। पुलिस को चकमा देकर लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे। अंतत: सांबा पुलिस इन कुख्यात चोरों को पकड़ने और उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद करने में सफल रही।
पकड़े गए चोरों की पहचान निखिल चाढक पुत्र राजिंद्र सिंह निवासी ग्रेटर कैलाश जम्मू, मो. सलीम पुत्र मो. मुंशी निवासी कैनाग जिला रामबन अब बेली चराना जम्मू और अब्दुल करीम उर्फ बच्चू पुत्र मो. शफी निवासी मनोहर गोपाला सांबा के रूप में हुई है। आरोपियों के पकड़े जाने से अन्य कई मामलों के सुलझने की उम्मीद है। निखिल चाढक दाता तालाब बाड़ी ब्राह्मणा, सांबा के मंदिर चोरी मामले में शामिल मुख्य आरोपी है। बाड़ी ब्राह्मणा और गंग्याल जम्मू के गुरुद्वारा चोरी मामले में गंग्याल में मामला दर्ज है। निखिल चाढक शुरू में हेरोइन की लत में लिप्त था और बाद में एक कुख्यात चोर बन गया, जो धार्मिक स्थलों पर भी चोरी करने से नहीं हिचकता था। एक अन्य कुख्यात चोर अब्दुल करीम उर्फ बच्चू भी सांबा जिले में कम से कम तीन जबरन वसूली/चोरी के मामलों में शामिल है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश ने बताया कि सांबा जिले में चोरों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर तीन माह में कुल 71 चोरों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस ने चोरी के 37 मामलों को सुलझाया है। चोरो को पकड़ने वाली टीम में एसडीपीओ बाडी ब्राह्मणा राहुल नागर, थाना प्रभारी सांबा राजेश्वर सिंह,थाना प्रभारी बाडी ब्राह्मणा सुनील शर्मा व अन्य शामिल रहे। डीएसपी गारू राम भारद्वाज और अतिरिक्त एसपी सांबा सुरिन्द्र चौधरी की देख रेख में कुख्यात चोरों को गिरफ्तार किया।