{"_id":"65021ac2e94e4c42f00f4e54","slug":"jammu-dehat-jammu-news-c-312-1-sjam1007-161-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डीसी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डीसी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का दिया आश्वासन
Thu, 14 Sep 2023 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 14 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरा साहिब। ब्लॉक मीरा साहिब में बुधवार को ब्लॉक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त जम्मू सचिन कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभागीय अधिकारियों को समाधान करने का निर्देश दिया। वहीं सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से लगाए स्टाल का भी डीसी ने निरीक्षण किया। सरपंच रमेश कुमार मेहशी ने कहा कि उनकी पंचायत क्षेत्र के स्कूल भवन, रिंग रोड का निर्माण कार्य संबंधित विभाग से रुपये जारी न होने की वजह से बंद हैं।
वीडीसी ब्लॉक मीरा साहिब दिलीप कुमार ने कहा कि रणवीर नहर की हालत दिनोदिन जर्जर होती जा रही है। सरपंच अंजूरानी ने मीरा साहिब में खेल के मैदान का निर्माण किए जाने की मांग रखी। डीडीसी सदस्य सुचेतगढ़ तरणजीत सिंह टोनी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की लिंक सड़कें बरसात के चलते टूट गई हैं और इन्हें ठीक नहीं किया जा रहा है। किसानों को ठीक से बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही। ऑनलाइन आवेदन करने पर तय किए समय पर लोगों का कार्य नहीं हो रहे। वहीं इस दौरान डीसी ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का जायजा जिला। सरपंच हरबंस लाल भगत ने कहा कि बुढ़ापा, दिव्यांग, विधवा पेंशन हेतु प्रमाण पत्रों का सत्यापन करवाने हेतु लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर जिला उपायुक्त सचिन कुमार ने कहा की लोगों द्वारा प्रमुखता के साथ समस्याएं रखने के अलावा कई अन्य जानकारी भी उनके समक्ष पहुंची हैं, जिनका जल्द समाधान करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश जारी कर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बुढ़ापा, दिव्यांग, विधवा पेंशन के लिए जिन लोगो के राशनकार्ड एनपीएच हैं उनकी जांच एसडीएम द्वारा कराकर समस्या का समाधान किया जाएग। उन्होंने कहा कि पंचायतों में तेजी के साथ विकास कार्यों को करवाने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विभागीय अधिकारियों से चर्चा की गई। ब्लॉक दिवस पर एसडीएम आरएस पुरा सीमा परिहार, एसडी ग्रामीण विभाग प्रीति शर्मा तहसीलदार शूव अहमद शाद, डीडीसी सदस्य मीरा साहिब विद्या मौटन सहित ब्लॉक मीरा साहिब अधिकारी गुरजीत सिंह व कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।