फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu dehat

Jammu News: बारिश से नड में जल भराव, उत्तरवाहिनी में बही कार

Thu, 14 Sep 2023 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 14 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
jammu dehat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। जिले में बुधवार सुबह मूसलाधार बारिश से कई क्षेत्रों में जल भराव हो गया। नदी-नाले उफान पर आए गए। संपर्क मार्ग कई घंटे बंद रहे। नड ब्लॉक के एक स्कूल और एक गांव के कुछ घरों में पानी घुस गया। उत्तरवाहिनी में एक कार बाढ़ में बह गई। चालक ने बड़ी मुश्किल से जान बचाई।
सांबा-मानसर मार्ग पर दबोह के पास मलबा गिरने से आवाजाही प्रभावित रही। एक घंटे से अधिक समय तक वाहन चालक फंसे रहे। नड ब्लॉक के मनानु गांव के कुछ घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। लोगों का काफी नुकसान हुआ है। बडला ब्राह्मणा के मिडिल स्कूल में पानी भर गया। स्थानीय पंच सवर्ण सिंह ने बताया कि पास बहते नाले का पानी स्कूल में घुस गया। इससे सामान खराब हो गया। कई बार प्रशासन को अवगत करवाया कि नाले पर सुरक्षा बांध बनाया जाए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वहीं, उत्तरवाहिनी व संगड़ के बीच नाले में आई बाढ़ से कार बह गई। चालक ने बड़ी मुश्किल से जान बचाई। सुंब ब्लॉक के धलोट से तालूर की ओर जाने वाले मार्ग पर पड़ते नाले में बाढ़ से स्कूली छात्र व अन्य लोग घंटों फंसे रहे।
विज्ञापन

मनानु गांव में हर वर्ष बाढ़ से होता है नुकसान
नड ब्लॉक के मनानु गांव में हर वर्ष बरसात में लोगों को बाढ़ से काफी नुकसान होता है। सरपंच सुनील चौधरी ने बताया कि जिला प्रशासन ने गांव के पास से बहते नाले पर क्रेट लगाने व चैनल बनाकर पानी का बहाव मुख्य नाले की ओर करने का भरोसा दिया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग ने काम के लिए टेंडर निकालने के आदेश जारी कर दिए हैं। जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed