फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu dehat

Jammu News: भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने उमड़े श्रद्धालु

Mon, 03 Jul 2023 07:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 03 Jul 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
jammu dehat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। प्रभुपाद प्रचार केंद्र की ओर से रविवार को कस्बे के जिया पोता मोहल्ले में हरे कृष्ण मंदिर से श्री जगन्नाथ पुरी धाम की विख्यात एवं वार्षिक श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य नगर संकीर्तन का आयोजन किया गया। केंद्र अध्यक्ष रीमा लंगर की अगुवाई में निकली गई फूलों से सजी भगवान जगन्नाथ पुरी धाम रथ यात्रा को खीचने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की होड़ रही। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा और पूर्व विधायक राजीव शर्मा विशेष रूप से रथ यात्रा में मौजूद रहे।

रथ यात्रा कस्बे के मेन चौक, बस अड्डा, फव्वारा चौक, सुंगल मोड़, लिंक रोड, राजा बाजार सहित अन्य बाजारों से हो कर के गुजरी। रथ यात्रा के आगे बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ पुरी और सुभद्रा जी का नाचते और गाते हुए गुणगान कर रहे थे। कई जगहों पर लोगों ने रथ यात्रा का स्वागत किया और स्टाल लगा करके शीतल पेय जल, खाने की व्यवस्था रखी। वहीं क्षेत्र सहित जम्मू संभाग के कई जगहों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जगन्नाथ रथ यात्रा में भाग लिया। इसके बाद चिनाब दरिया के जिया पोता घाट में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिम लाल शर्मा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ पुरी की रथ यात्रा के आयोजन से धर्म को बढ़ावा मिलता है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों को आगे आना चाहिए। पूर्व विधायक राजीव शर्मा ने कहा कि जगन्नाथ पुरी रथयात्रा देश के कई हिस्सों के साथ अब विदेशों में भी निकाली जा रही है। इस अवसर पर जम्मू डीडीसी वाइस चेयरमैन सूरज सिंह, डीडीसी सदस्य भूषण बराल, डीएसपी केडी भगत और नगरपालिका अध्यक्ष संजय सराफ, पार्षद राकेश मल्होत्रा, पार्षद दीपेश सिंह, अजय लंगर, भूषण शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed