{"_id":"65021bb225bc832c9d082514","slug":"jammu-dehat-jammu-news-c-165-1-sjam1004-355-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विद्यार्थियों ने कला और शिल्प कृतियों का किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विद्यार्थियों ने कला और शिल्प कृतियों का किया प्रदर्शन
Thu, 14 Sep 2023 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 14 Sep 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जम्मू विश्वविद्यालय के पुंछ कैंपस के रेशम उत्पादन विभाग की ओर से बुधवार को छात्र-छात्राओं की कला एवं शिल्प प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए हस्त निर्मित कला और शिल्प वस्तुओं की एक विस्तृत शृंखला को प्रस्तुत की। इसमें गुलदस्ते, दीवार पर लटकने वाले रोसेट, सरस्वती पेंटिंग और रचनात्मक अभिव्यक्ति के अन्य रूप शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेरीकल्चर विभाग की प्रभारी डॉ रूबिया बुखारी ने की जबकि पुंछ कैंपस के निदेशक प्रोफेसर राकेश वैद मुख्य अतिथि रहे।
डॉ. रूबीया बुखारी ने अपने संबोधन में कहा कि कला और शिल्प कार्यक्रम ने छात्रों को न केवल अपनी कलात्मक क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए बल्कि अपने उद्यमशीलता कौशल का पता लगाने के लिए एक मंच प्रदान किया है। प्रोफेसर राकेश वैद के कुशल मार्गदर्शन में पुंछ कैंपस एक समग्र शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कैंपस की छात्रा सिमरन शान और ज्योति शर्मा ने कहा कि पुंछ कैंपस ने एक जीवंत माहौल बनाया है, जहां विद्यार्थी अपनी कला को प्रदर्शन कर सकते हैं। छात्र श्री नीतीश सिंह पंगोत्रा ने कहा कि कैंपस नवाचार और रचनात्मकता का केंद्र बना हुआ है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों में अजय सदोत्रा, नितीश सिंह पंगोत्रा, छैल सिंह, सोनिया, खैर उन निसा, ज्योति शर्मा, सिमरन शान, शिवाली, काजल भंडारी, नुजत आरा, राबिया कुरेशी, शाक्षी देवी, बिंदिया वर्मा और शाइस्ता शाबिर शामिल थी। इस अवसर पर डॉ. सुरक्षा चनोत्रा, डॉ. ज्योति अंगोत्रा, डॉ. पलवी शर्मा, मिस कल्पना सूदन, श्री साहिल चौधरी, श्री मोहम्मद अरशद, श्री मोहम्मद सगीर मौजूद रहे।