{"_id":"6458083149fc2c209f0ad637","slug":"jammu-dehat-jammu-news-c-10-jam1008-110788-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शिव सेना हिंदुस्तान ने पाकिस्तान का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शिव सेना हिंदुस्तान ने पाकिस्तान का पुतला जलाया
Mon, 08 May 2023 04:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 08 May 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। शिव सेना हिंदुस्तान पार्टी द्वारा युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी तथा जिला प्रधान जम्मू राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में राजोरी जिले के केसरी हिल इलाके में आतंकवादियों द्वारा कायराना तरीके से छुपकर वार करते हुए पांच बहादुर जवानों को शहीद किए जाने पर आतंकवादियों के आका पाकिस्तान के खिलाफ तारा चौक में जोरदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला जलाया। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।
इस दौरान गणेश चौधरी ने कहा जो पांच भारतीय शूरवीर शहीद हुए हैं। पार्टी उनको श्रद्धांजलि अर्पित करती है और इस दुख की घड़ी में उन सभी शहीद परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने लाल मां भारती की रक्षा के लिए कुर्बान कर दिए। सरकार से आतंकियों को चुनचुन कर मारने की अपील की। उन्होंने लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा से मांग करते हुए कहा कि जो लोग आतंकवादियों को पनाह दे रहे हैं, उनको पैसा और हथियार मुहैया करवा रहे हैं, उन लोगों की जांच की जानी चाहिए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। आगे कहा कि पाकिस्तान आज भुखमरी और कंगाली की कगार पर है। पाकिस्तान की जनता दाने-दाने को तरस रही है, मगर फिर भी पाकिस्तान इतना बेशर्म है कि अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। सरकार से मांग की कि पाकिस्तान के खिलाफ ठोस कदम उठाने का वक्त आ गया है। इस दौरान भारत भूषण, सोनू कुमार, संजीव कुमार, विकास कुमार, रामपाल, राहुल कुमार, शंकर सिंह, सुरेंद्र सिंह, मोहनलाल, सुनील कुमार, जसपाल,सुनीता देवी, सोनी चौधरी, रीना देवी, तृप्ता देवी, रिपी देवी, सुषमा देवी, मधुबाला, गारो देवी, सुमन देवी, मनीषा देवी, अंजू बाला, रानी देवी, नीलम देवी, मंजू देवी आदि मौजूद रहे।