{"_id":"6480e698720692faa6084d16","slug":"jammu-dehat-jammu-news-c-10-1-135277-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिजली के तार की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिजली के तार की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत
Thu, 08 Jun 2023 07:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 08 Jun 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जम्मू हाईवे स्थित राजोरी के मुरादपुर गांव में बुधवार को एक मकान का स्लैब डालते समय बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक मिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
राजोरी के दलोगड़ा निवासी 55 वर्षीय मिस्त्री केवल कुमार मुरादपुर में एक मकान पर स्लैब डालने का काम कर रहा था। इस दौरान सरिया सीधा करने के दौरान सरिया एचटी तार से टकरा गई और मिस्त्री को करंट लगने से वह बेहोश हो गया। मौजूद लोग उसे जीएमसी राजोरी ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया। उधर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। वही मिस्त्री की अचानक दर्दनाक मौत से पूरे परिवार के साथ-साथ दलोगड़ा गांव में मातम का माहौल है। मृतक के परिवार में सबका रो रो कर हाल बेहाल था।