फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu dehat

Jammu News: मुगलरोड पर यातायात बहाल रखने के लिए लगी रहीं मशीनें

विज्ञापन
jammu dehat
दिन भर रत्ताछंब क्षेत्र में रुक रुक कर भूस्खलन और पहाड़ से पत्थर गिरने का सिलसिला रहा जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर बुधवार को भी दिन भर रत्ताछंब क्षेत्र में रुक रुक कर भूस्खलन और पहाड़ से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान बारिश के बावजूद सड़क पर यातायात बहाल रखने के लिए मशीनें और कर्मचारी काम पर लगे रहे ताकि कश्मीर उर्स में भाग लेने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को असुविधाओं का सामना न करना पड़े। एक दिन पूर्व हजारों श्रद्धालु चार घंटे तक मुगलरोड पर बीच रास्ते में फंसे रहे थे।

गौरतलब है कि मुगलरोड पर रत्ता छंब क्षेत्र में भारी भूस्खलन होने के बाद यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद आठ दिनों तक सड़क पूरी तरह बंद रही थी। इस बीच कश्मीर स्थित जियारत लार शरीफ पर सात और आठ जून को आयोजित किए जाने वाले उर्स को देखते हुए मुगलरोड को सोमवार देर शाम को अस्थायी तौर पर एक तरफा वाहनों के लिए खोला गया। इसके चलते मंगलवार को पुंछ एवं राजोरी जिले से कश्मीर में जियारत लार शरीफ पर उर्स में भाग लेने जाने वाले हजारों श्रद्धालु कश्मीर की तरफ रवाना हुए थे लेकिन दोपहर को एक बार फिर मुगलरोड पर रत्ता छंब में भूस्खलन से हजारों श्रद्धालु चार घंटे तक अलग अगल स्थानों पर फंसे गए थे। इसके बाद मुगलरोड अथारिटी के अधिकारियों ने स्वयं मौके पर पहुंच कर मुगलरोड पर यातायात बहल करवाया था। उधर, संबंधित विभाग को प्रशासन की तरफ से अगले दो दिनों तक मुगलरोड पर यातायात बहाल रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लार शरीफ जियारत पर गए श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपने घरों को लौट सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed