{"_id":"6480e6b6b8c63e60f1017214","slug":"jammu-dehat-jammu-news-c-10-1-134958-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: काका और एहसान के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर छूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: काका और एहसान के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर छूटा
Thu, 08 Jun 2023 08:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 08 Jun 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीर बाबा की याद में हर वर्ष गांव में करवाया जाता है विशाल दंगल
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। क्षेत्र के गांव पचेल में बुधवार को गांव स्थित पीर बाबा की याद में विशाल मेला एवं दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। दंगल में जम्मू-कश्मीर के अलावा दूसरे प्रदेशों के नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में प्रथम स्थान के लिए आगरा के काका और बड़ौदा के एहसान के बीच मुकाबला हुआ, जो बराबरी पर छूटा। जम्मू के अंकुश सैनी ने कोट भलभाल के सुनील को हराया। कोट भलवाल के सुनील ने रेशम को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
दंगल में पंचायत के सरपंच सुभाष सैनी मुख्य अतिथि व थाना प्रभारी अरनिया विशेष अतिथि के रूप्में उपस्थित रहे। दंगल कमेटी के प्रधान देवराज, उपप्रधान बोधराज कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह, गार सिंह, मोहित चारक, अजय कुमार, बोधराज, सोहन लाल, भारत भूषण, अजय मन्हास तथा पवन कुमार ने बताया कि पीर बाबा की याद में हर वर्ष दंगल कमेटी की तरफ से गांव में विशाल दंगल का आयोजन करवाया जाता है। दंगल का मकसद युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों की तरफ भी प्रेरित करना है। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सरपंच सुभाष सैनी ने विजेता पहलवानों को इनाम राशि एवं माली देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गणेश सिंह, दर्शन लाल, राजेंद्र कुमार, गोपाल दास सहित दंगल कमेटी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।