फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Death of newly married woman under suspicious circumstances

जम्मू: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज और हत्या का आरोप, दो महीने पहले हुई थी शादी

Tue, 23 Apr 2024 12:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 23 Apr 2024 12:26 PM IST
सार

नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Jammu: Death of newly married woman under suspicious circumstances
जम्मू: विलाप करते परजिन - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू शहर के सुजवां क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। अभी दो महीने पहले ही 21 वर्षीय आफिया की सुजवां के रहने वाले मोहम्मद शफीक से शादी हुई थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार शाम शफीक ही आफिया को लेकर जीएमसी पहुंचा, जहां उसने पुलिस को बताया कि आफिया ने पंखे के साथ दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 मायके पक्ष का आरोप, दहेज के लिए किया जा रहा था परेशान

उधर, आफिया के मामा व मां ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने उसकी गला घोंट कर हत्या की गई है। क्योंकि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को तंग किया जा रहा था। उससे दहेज लाने के लिए बोला जा रहा था। ईद के दिन भी उसे घर नहीं आने दिया गया।

Jammu: Death of newly married woman under suspicious circumstances
जम्मू: विलाप करते परजिन - फोटो : संवाद
मायके पक्ष का कहना है कि दो दिन पहले आफिया ने अपने मायके में फोन कर कहा था कि उसके दस्तावेज और बैंक की खाताबुक उसे भेज दें। मामा ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले आफिया को किसी से फोन पर बात तक नहीं करने देते थे। दो महीनों से उसकी आफिया से बात नहीं हुई थी। जब भी फोन करते थे तो परिवार वाले बहाना लगाकर टाल देते थे। 

थाना प्रभारी अमित सांगड़ा का कहना है कि उनके पास पुलिस कंट्रोल रूम की तरफ से जानकारी पहुंची थी। उन्होंने इस मामले में संदिग्ध मौत का केस दर्ज किया है। सभी आरोपों की जांच होगी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। मामले में जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed