{"_id":"65bcd983e9cfa9adf10f7a48","slug":"jammu-custodial-death-case-two-police-officials-suspended-and-sho-attached-to-dpl-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Custodial Death Case: दो पुलिस अधिकारी निलंबित, एसएचओ को पुलिस लाइन में किया गया अटैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Custodial Death Case: दो पुलिस अधिकारी निलंबित, एसएचओ को पुलिस लाइन में किया गया अटैच
Fri, 02 Feb 2024 05:31 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 02 Feb 2024 05:31 PM IST
सार
जम्मू शहर के गांधी नगर थाने की हावालत में बुधवार को चोरी के आरोपी साहिल सैनी पुत्र रमेश सैनी निवासी नगरी, कठुआ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
jk police
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के गांधी नगर थाने में हिरासत में मौत मामले में शुक्रवार को दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही थाना प्रभारी (एसएचओ) को जिला पुलिस लाइन में अटैच किया गया है। जिला पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट जम्मू से घटना की मजिस्ट्रेट जांच शुरू करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
शहर के गांधी नगर थाने की हावालत में बुधवार को चोरी के आरोपी साहिल सैनी पुत्र रमेश सैनी निवासी नगरी, कठुआ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। आरोपी साहिल को आईपीसी की धारा 457/380 के तहत एफआईआर संख्या 20/2024 के तहत गिरफ्तार किया गया था। अदालत में पेश करने के बाद वह चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर था।
विज्ञापन
एक बयान में पुलिस ने बताया कि आरोपी के शव को जीएमसी जम्मू में स्थानांतरित कर दिया गया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव परीक्षण करने के लिए डॉक्टरों के बोर्ड के गठन का अनुरोध भी किया गया है।
विज्ञापन