फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, sculptures

Jammu News: शहर की खूबसूरती बढ़ाएंगी डोगरी संस्कृति की झलकियां

विज्ञापन
jammu, culture, sculptures
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। अब स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर की प्रसिद्ध स्थलों में डोगरी लोक नृत्य, छज्जा नृत्य, हेरन और डीर नृत्य से संबंधित मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इससे जम्मू लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इसमें स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत रणबीर कैनाल, रघुनाथ मंदिर, सीएम हाउस, रेजिडेंसी रोड और पीएचक्यू गांधी नगर को चिह्नित किया गया है। हालांकि, इंदिरा चौक और अप्सरा रोड में मूर्तियां स्थापित करने का काम जारी है।
इस पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस काम को इसी माह पूरा करने का लक्ष्य है, जिससे शहर की सुंदरता को चार चांद लगेंगे। स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारियों के अनुसार शहर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। इसमें कई प्रोजेक्टों पर काम हो चुका है।
विज्ञापन

इसमें ब्यू ग्रीन प्रोजेक्ट के तहत शहर में फुटपाथों को विकसित किया गया है। यहां पर सजावटी पौधों के माध्यम से सुंदरता बढ़ाई गई है। अब प्रसिद्ध जगहों में मूर्तियों को स्थापित किया जाएगा। इसमें विभिन्न जिलों की संस्कृति को दर्शाया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों सहित पर्यटक भी रूबरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोगरी संस्कृति में नृत्य का विशेष महत्व है। धार्मिक आयोजनों सहित विवाह शादियां लोक संस्कृति की छटा देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed