{"_id":"6797fba80ecb55526c011cc4","slug":"jammu-culture-rupbulic-day-prade-jammu-news-c-10-lko1027-532543-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: देशभक्ति की धुनों पर जवानों ने भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: देशभक्ति की धुनों पर जवानों ने भरा जोश
विज्ञापन
एमए स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर परेड में हिस्सा लेते सुरक्षाकर्मी। संवाद
एमए स्टेडियम में उपराज्यपाल ने ली सलामी, छात्रों और कलाकारों ने रंगारंग व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बिखेरी छटा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश भर में रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। जम्मू के एमए स्टेडियम में हुए मुख्य समारोह में उपराज्पाल मनोज सिन्हा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड की टुकड़ियों का निरीक्षण किया और सलामी ली।
जवानों और छात्रों के दस्तों ने मार्च पास्ट में विभिन्न धुनों में पूरे माहौल को देशभक्तिमय बनाया। छात्रों और कलाकारों ने सांस्कृतिक व रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों की तालियां बटोरीं।
परेड में सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईआरपी (महिला व पुरुष), जम्मू-कश्मीर पुलिस, जेकेएपी, यूटी आपदा प्रतिक्रिया बल, जम्मू-कश्मीर अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं, जम्मू-कश्मीर वन सुरक्षा बल, आबकारी और कराधान विभाग, पूर्व सैनिक, एनसीसी (लड़के व लड़कियां), भारत स्काउट और गाइड (लड़कियां और लड़के), स्कूली टुकड़ियों, पुलिस के ब्रास और पाइप बैंड तथा विभिन्न स्कूलों के बैंड ट्रूप्स (लड़कियां और लड़के) में शामिल रहे। स्टेडियम में बैठे लोगों ने उत्साह के साथ जवानों, बच्चों और कलाकारों का तालियों से जोश बढ़ाया।
विज्ञापन
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर की सांस्कृतिक विविधता, पीएम-सूर्य घर, स्वर्णिम भारत की विरासत, फिट इंडिया मूवमेंट, ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई और जेकेपी के जांबाजों द्वारा प्रभावशाली मोटरसाइकिल कलाबाजी और विभिन्न थीमों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विभिन्न विभागों द्वारा झांकी समारोह मुख्य आकर्षण रहे।
इससे पहले उपराज्यपाल ने पुलिस शहीद स्मारक और बलिदान स्तंभ पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस, सेना और सीएपीएफ के वीर शहीदों को याद किया। वहीं, सायंकाल में राजभवन, जम्मू में एट होम रिसेप्शन का आयोजन किया गया।