{"_id":"679fdf82dfc5045bd5080f03","slug":"jammu-culture-natrang-jammu-news-c-10-lko1027-536961-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्यार में कर दिया महिला का कर्ज माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्यार में कर दिया महिला का कर्ज माफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नटरंग की ओर से कच्ची छावनी स्टूडियो में हुआ द बियर नाटक का मंचन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नटरंग ने साप्ताहिक थियेटर शृंखला के तहत कच्ची छावनी स्थित स्टूडियो में रूसी नाटककार एंटोन चेखव द्वारा लिखित अंग्रेजी नाटक द बियर का मंचन किया। बलविंदर पाल सिंह द्वारा निर्देशित इस नाटक ने प्रेम, गौरव, सामाजिक व्यंग्य और मानव व्यवहार की बेरुखी जैसे विषयों को प्रदर्शित किया।
कहानी पोपोवा के घर से शुरू होती है। वह सात महीने से पति की मौत का शोक मना रही है। इतने में ग्रिगोरी स्टेपानोविच स्मिरनोव नामक व्यक्ति आता है और बकाया मांगता है। अब पोपोवा ने भुगतान करने से इंकार कर दिया और दोनों में बहस हो गई। स्मिरनोव ने भुगतान नहीं होने तक वहां से नहीं जाने का फैसला लिया।
स्मिरनोव हमेशा महिलाओं को मूर्ख मानता रहा है। पोपोवा के प्रति उसकी बढ़ती भावनाओं से घबरा गया है। जैसे-जैसे नाटक आगे बढ़ता है, वैसे दोनों में प्यार हो जाता है। अब दुश्मनी भूल जाते हैं और कर्ज माफ कर देता है। नाटक में बलविंदर पाल सिंह, दीपशिखा शर्मा और अमित भल्ला ने कला का प्रदर्शन किया।