{"_id":"67915e6e3a2cc854a90ce3cd","slug":"jammu-culture-maha-arti-deepdan-jammu-news-c-10-lko1027-529756-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रभु श्रीराम के भजनों और जयघोष से गूंजा गांधीनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रभु श्रीराम के भजनों और जयघोष से गूंजा गांधीनगर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का एक साल पूरा होने पर गांधीनगर के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान भगवान राम की विशेष महा आरती उतारी गई। साथ ही सत्संग और दीपदान का भी आयोजन किया गया। इस मौके मंदिर कमेटी की ओर से प्रसाद वितरण भी किया गया।
लक्ष्मी नारायण मंदिर कमेटी ने कहा कि आज के ही दिन भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। पूरी दुनिया और हिन्दू समाज के लिए आज बहुत बड़ा दिन है।
इसी के उपलक्ष्य में भगवान राम को नमन करने के लिए महाआरती का आयोजन किया गया है। भगवान राम का जीवन सभी सनातनियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। नई पीढ़ी भी भगवान राम के जीवन को आत्मसात कर सके, इसलिए हर साल यह दिन त्योहार की तरह मनाया जाता रहेगा।
महाआरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान राम की जय-जयकार की। समारोह के दौरान मंदिर में दीपावली की तरह दीपदान किया गया।