{"_id":"678578074ee699d3710badd1","slug":"jammu-culture-lohri-celebration-jammu-news-c-336-1-ja11002-100093-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सुबह से रात तक सुंदर मुंदरिये हो... से गूंजता रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सुबह से रात तक सुंदर मुंदरिये हो... से गूंजता रहा शहर
Tue, 14 Jan 2025 01:37 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:37 PM IST
विज्ञापन
पंजतीर्थी में लोहड़ी पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सहित जिले में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का त्योहार, दिनभर जारी रहा एक-दूसरे को बधाइयां देने का सिलसिला
बच्चाें में दिखा खासा उत्साह, जगह-जगह छज्जे लेकर दिखे लोहड़ी मांगते
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। प्रदेश सहित जिले व शहर में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों में पर्व को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। सुबह से रात तक सुंदर मुदरिये हो... सहित अन्य पारंपरिक गीत गूंजते रहे। इसके साथ ही दिनभर लोगों का एक-दूसरे को बधाइंया देने का सिलसिला जारी रहा।
इस दौरान बच्चे रंगबिरंगे छज्जे लेकर लोहड़ी मांगते नजर आए। शहर में लोहड़ी पर्व पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पुराने शहर के पंजतीर्थी में सरस्वती ड्रामेटिक क्लब रामलीला बिल्लु मंदिर की ओर से पारंपरिक छज्जा नृत्य का आयोजन किया गया।
इसमें कलाकारों ने हिरण बनकर लोहड़ी के गीतों पर नृत्य किया। उसके बाद आग में लोगों अर्घ्य दिया। वहीं, परेड मैदान के पास स्थित गीता भवन में सनातन धर्म सभा की ओर से कार्यक्रम हुआ। इसमें सनातन धर्म सभा के सदस्यों सहित अन्य लोगों ने लोहड़ी में अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित सनातन धर्म सभा के प्रधान पुरुषोत्तम द्दिची ने कहा कि हर वर्ष गीता भवन में लोहड़ी को लेकर आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य समाज में स्नेह व एकता का संदेश देना है। शाम के समय राजिंदर बाजार में बाजार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से लोहड़ी महोत्सव के दूसरे दिन विशेष कार्यक्रम हुए।
इसमें स्थानीय लोगों सहित बाजार में उपस्थित अन्य लोगों ने भी भाग लिया। इसमें हिरण नृत्य ने मन मोह लिया। युवाओं द्वारा ढोल की थाप पर जमकर जश्न मनाया गया। राजिंद्र बाजार ट्रेडर वेलफेयर एसोसिएशन ने भी पर्व धूमधाम से मनाया।