फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, honured, LG

युवाओं के माध्यम से समाज में जला सकते हैं परिवर्तन की लौ : एलजी

विज्ञापन
jammu, culture, honured, LG
कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के कार्यक्रम में मौजूद उप राज्यपाल मनोज सिन्
कन्वेंशन हाल में आयोजित राज्य पुरस्कार रैली कार्यक्रम में प्रमाण पत्र देकर स्काउट्स एंड गाइड्स के बच्चों का बढ़ाया हौसला
विज्ञापन

कहा, युवा नए उत्साह के साथ राष्ट्र निर्माण में हमेशा ही आगे बढ़ने की कर रहे कोशिश

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि युवाओं के माध्यम से समाज में परिवर्तन की लौ जला सकते हैं। युवा नए उत्साह के साथ राष्ट्र निर्माण में हमेशा ही आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे हैं। वह वीरवार को कन्वेंशन हाल में आयोजित जम्मू-कश्मीर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राज्य पुरस्कार रैली में बोल रहे थे।
इस मौके पर उन्होंने स्काउट्स एंड गाइड्स के बच्चों को प्रमाणपत्र देकर हौसला बढ़ाया। उपराज्यपाल ने कहा कि स्काउट्स एंड गाइड्स का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। आज का युवा सकारात्मक सोच से समाज में मूलभूत परिवर्तन लाने का पहला संकेत है।
विज्ञापन


विभिन्न स्कूलों से आए हुए स्काउट्स एंड गाइड्स से कहा कि आप सभी के त्याग, समर्पण की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। आज स्थिति यह है कि इनकी संख्या 7500 से बढ़कर 14000 तक हो गई है, यह अच्छे संकेत हैं। आज का युवा राष्ट्र निर्माण के लिए अच्छे ध्येय बनाकर कोशिश करता है। वह गांव गांव जाकर सकारात्मक सोच के साथ कार्य कर रहा है। इस मौके पर युवा सेवा एवं खेल मंत्री सतीश शर्मा, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. मंदीप के. भंडारी, संभागीय आयुक्त रमेश कुमार, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय आयुक्त विंग कमांडर एमएम जोशी, युवा सेवा एवं खेल महानिदेशक राजिंदर सिंह तारा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्काउट्स एंड गाइड अनुभव से सीखने का माध्यम
वह पुराने रास्ते पर न चलकर नए रास्ते का निर्माण करना चाहता है। स्काउट्स एंड गाइड्स अनुभव से सीखने का माध्यम है। राष्ट्र निर्माण और मानव सेवा के लिए लक्ष्य स्पष्ट होना ही चाहिए। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में सभी को समान अवसर, प्राकृतिक संसाधनों में प्राथमिकता देने का आह्वान किया। साथ ही समाज के हर वर्ग के लिए कम्युनिटी जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया।

नशे के खिलाफ लड़ाई में यूथ लीडर्स का नेटवर्क तैयार करने पर जोर
उपराज्यपाल ने नशे के खिलाफ लड़ाई के लिए स्काउट्स एंड गाइड्स यूथ लीडर्स का नेटवर्क तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने स्काउट्स एंड गाइड से अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने की अपील की। साथ ही सदियों पुराने मूल्यों को हर वर्ग तक का आह्वान किया। यह भारत का अमृत वर्ष है। नेशनल इंटीग्रेशन कैंप के लिए 500 लोग बाहर से आना चाहते हैं। इसके आयोजन के लिए प्रशासन सहयोग करेगा।

समारोह में 240 स्काउट्स एंड गाइड्स को प्रमाण पत्र वितरित
समारोह में जम्मू संभाग के 34 स्कूलों करीब 240 स्काउट्स एंड गाइड्स को राज्य पुरस्कार के प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में स्टेट कमिश्नर गाइड मैत्री जैन ने बताया कि चार दिन का प्रशिक्षण इन्होंने पूरा किया है। इसमें उन्हें गांठ बांधना, टेंट लगाना, आपात स्थिति में घायलों को बचाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन हुआ।

स्काउट्स एंड गाइड्स का प्रशिक्षण जीवन में सभी के प्रति सेवा और समर्पण का भाव रखना सिखाता है। चार दिन के प्रशिक्षण कैंप में सभी के साथ समान व्यवहार करने की प्रेरणा मिली। आपदा में आमजन की रक्षा कैसे, स्वास्थ्य सुविधाएं कैसे पहुंचे इनका प्रशिक्षण मिला जो बेहद जरूरी है।
-अरहम जैन, हेरिटेज स्कूल
----
राष्ट्र निर्माण के लिए स्काउट्स एंड गाइड्स प्रशिक्षण में समर्पण, परोपकार व सामाजिक चेतना के सिद्धांतों को बताया गया। सेवा ही सर्वोपरि है, तभी हम समाज में अंतिम छोर तक अपना योगदान दे सकते हैं। यह प्रशिक्षण व मिला प्रमाणपत्र नई ऊर्जा का संचार कर रहा है।
-रुद्र प्रताप सिंह, हेरिटेज स्कूल

परोपकार करने की भावना, देश प्रेम सहित खुद के अंदर अनुशासन का भाव पैदा हो यह स्काउट्स गाइड्स के प्रशिक्षण से मिला है। इसका प्रयोग हमें दैनिक जीवन में हर समय करने को मिलेगा। यही मूलमंत्र है। इसके लिए हर छात्र को तैयार रहना चाहिए।
-सर्वज्ञा शर्मा, हेरिटेज स्कूल

राष्ट्र निर्माण, समाज के लिए कुछ करने का जज्बा पैदा करने के लिए स्काउट्स एंड गाइड्स में आई थी। समरसता, एकता भाव आता है। यही आज हमारे देश की जरूरत है। युवाओं को अधिक से अधिक इसका प्रशिक्षण लेना चाहिए।

-आस्था भान, हेरिटेज स्कूल

प्रशिक्षण के बाद प्रमाणपत्र मिलने से खुशी मिलती है। सेवा भावना के साथ ही सभी मिलकर किसी कार्य को करते हैं तो वह आसान हो जाता है। यही भावना हमें आगे प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी। इसलिए हर छात्र को स्काउट्स एंड गाइड का प्रशिक्षण लेना चाहिए।
-दिव्याक्षी सरगोत्रा, हेरिटेज स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed