फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, gupt navratra

Jammu News: माघ गुप्त नवरात्र 30 से, विद्या सिद्धि के लिए उपासक करेंगे माता की पूजा

विज्ञापन
jammu, culture, gupt navratra
अभिजीत मुहूर्त सबसे शुभ, सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक मुहूर्त
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। माघ माह की गुप्त नवरात्र 30 जनवरी से शुरू होंगे और छह फरवरी तक चलेंगे। सनातन धर्म में यह नौ दिन देवी दुर्गा और काली की उपासना के लिए बहुत खास माने जाते हैं। इन नवरात्र में गुप्त रूप से माता की साधना की जाती है।
ज्योतिष मोहन लाल केरनी ने बताया कि साल में चार बार नवरात्र आते हैं। इनमें से दो प्रत्यक्ष नवरात्र और दो गुप्त नवरात्र होते हैं। गुप्त नवरात्रि आषाढ़ और माघ माह में आते हैं। पंचांग के अनुसार माघ गुप्त नवरात्र की शुरुआत 30 जनवरी से हो रही है।
विज्ञापन

इसमें माता की पूजा की विधियां लगभग प्रत्यक्ष नवरात्र जैसी ही हैं, बस इसमें कलश स्थापना और साख नहीं लगाई जाती। साथ ही माता की साधना भी गुप्त रूप से की जाती है। इसके अलावा गुप्त नवरात्र में विद्या सिद्धि करने के लिए खास साधना की जाती है। इन्हीं नवरात्र के तीसरी तिथि को वसंत पंचमी आती है, जिस दिन मां गौरी की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नवरात्र के दौरान पूजा करने के लिए अभिजीत मुहूर्त सबसे शुभ है। यह मुहूर्त 30 जनवरी को सुबह 10:30 से शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक है।


तांत्रिक साधना और शक्ति प्राप्त करने
के लिए गुप्त नवरात्र का खास महत्व
आचार्य राजभूषण शास्त्री ने बताया कि तांत्रिक साधना और शक्ति प्राप्त करने के लिए गुप्त नवरात्र का खास महत्व है। प्रत्यक्ष नवरात्र में नौ माताओं की साधना की जाती है, जबकि गुप्त नवरात्र में दस माताओं की साधना कर मोक्ष की कामना की जाती है। प्रत्यक्ष नवरात्र की प्रमुख देवी मां पार्वती हैं, जबकि गुप्त नवरात्र की प्रमुख देवी मां काली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed