{"_id":"66130860eb8f526c4e03cff9","slug":"jammu-culture-chadi-yatra-jammu-news-c-385-1-ja21001-103217-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पूजा-अर्चना के बाद गाजे-बाजे के साथ निकली 30वीं छड़ी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पूजा-अर्चना के बाद गाजे-बाजे के साथ निकली 30वीं छड़ी यात्रा
Mon, 08 Apr 2024 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीनारायण मंदिर गांधीनगर से पुरमंडल तक जगह-जगह जोरदार स्वागत
खड़ाह मदाना में मुस्लिम और सिख समुदाय ने स्वागत कर पेश की धार्मिक सौहार्द, भाईचारे की मिसाल
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। मंदिरों के शहर जम्मू से रविवार को वार्षिक 30वीं वार्षिक छड़ी यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा श्री रणबीरेश्वर मंदिर से पुरमंडल उत्तरवाहिनी तक निकाली गई। छड़ी यात्रा सुबह के समय गाजे-बाजे के साथ निकली गई, जो गांधीनगर स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों से होते हुए पुरमंडल पहुंची। यात्रा के दौरान खड़ाह मदाना में आपसी सौहार्द और भाईचारा देखनों को मिला, जहां मुस्लिम और सिख समुदाय के लोगों ने छड़ी यात्रा का स्वागत किया।
वार्षिक छड़ी यात्रा सुबह रणबीरेश्वर मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई। इसके बाद रघुनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। लक्ष्मी नारायण मंदिर गांधीनगर में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। मंदिर में सुबह नौ बजे मंत्रोच्चार के साथ पवित्र छड़ी की पूजा-अर्चना की गई, जिसमें मंदिर और धर्मार्थ ट्रस्ट के पुजारियों ने भाग लिया। पूजा-अर्चना के बाद छड़ी यात्रा को गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा के रूप में पुरमंडल के लिए रवाना हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। छड़ी यात्रा का महादेव मंदिर गांधीनगर, शिव मंदिर ग्रेटर कैलाश, दाता रणपत देव और श्रीनृसिंह देव मंदिर प्रबंधन समिति बीरपुर ने स्वागत किया। पुरमंडल पहुंचने के बाद वहां के ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा की गई, जिसके बाद पवित्र छड़ी को मंदिर परिसर में आम लोगों के दर्शन के लिए रखा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र छड़ी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।