{"_id":"6797f5ca1d6433411c0b9225","slug":"jammu-culture-beating-the-ritreet-adviasry-jammu-news-c-10-lko1027-532995-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी कल, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी कल, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन
एमए स्टेडियम के आसपास वाहनों का किया जाएगा डायवर्जन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी बुधवार को एमए स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। सेरेमनी में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सलामी लेंगे। समरोह में बड़ी संख्या में विशिष्टजन, अधिकारी, अतिथि और स्कूली बच्चे भी शामिल होंगे। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
इस दौरान पास धारकों संबंधित पार्किंग स्लॉट में ही वाहन खड़ा करने का निर्देश दिया गया है। समारोह में भाग ले रहे प्रतिभागियों को जीजीएम साइंस कॉलेज में और आर्मी व पैरा मिलिट्री के वाहनों को पुराने विश्वविद्यालय परिसर में अपने वाहन खड़ा करने को कहा गया है। एस्कॉर्ट में शामिल वाहनों को ज्वेल चौक पर जेडीए पार्किंग में खड़ा करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा बिना पास के वाहनों के लिए इंदिरा चौक स्तिथ जेडीए पार्किंग, बिक्रम चौक स्तिथ वेयरहाउस, एसआरटीसी यार्ड, कला केंद्र, गुरुद्वारा बीबी चंद कौर की पार्किंग और अर्ली टाइम्स ऑफिस की पार्किंग के पास में वाहन खड़ा करने का निर्देश एडवाइजरी में दिया गया है।
समारोह के दौरान एमए स्टेडियम के आसपास आम वाहनों की आवाजाही के लिए डायवर्जन लागू किया जाएगा। ऐसे वाहनों को पास से दूसरे रास्तों से निकाला जाएगा। पुलिस ने किसी भी आपात स्थिति में 0191-2459048 और 9419147732 पर संपर्क करने की सलाह दी है।