{"_id":"680fe9926a564b07ef0660f8","slug":"jammu-crime-resham-ghar-area-jammu-news-c-336-1-ja11002-100585-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: घर से दुकान जा रही महिला से झपटमारी, पर्स छीनकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: घर से दुकान जा रही महिला से झपटमारी, पर्स छीनकर भागे
Tue, 29 Apr 2025 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रेशमघर क्षेत्र में सुबह साढ़े 11 बजे की वारदात
लोगों के पीछा करने पर फिसली स्कूटी, वाहन छोड़ कर हुए फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर के रेशमघर इलाके में दिनदहाड़े झपटमारों ने एक महिला को निशाना बनाया है। वह उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। यह वारदात सुबह साढ़े 11 बजे की है।
जानकारी के अनुसार सुबह पीड़िता कृष्णा नगर स्थित घर से रेशमघर की तरफ अपनी दुकान के लिए पैदल जा रही थी। इस दौरान स्कूटी सवार दो झपटमारों महिला का पर्स छीन कर फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उनका पीछा भी किया। इस दौरान स्कूटी फिसल गई और वह वाहन को वहीं छोड़ कर भाग गए।
लोगों ने स्कूटी को पुलिस के हवाले कर दिया। महिला पिंटू रसोत्रा ने बताया की वह रोजाना की तरह घर से अपनी दुकान पर जा रही थी। उनके पर्स में ढाई हजार की नकदी, एटीएम कार्ड और कुछ दस्तावेज थे।
बख्शी नगर पुलिस थाने में वारदात की शिकायत दी गई है। थाना प्रभारी के अनुसार झपटमारी में इस्तेमाल स्कूटी को जब्त कर लिया है। वह स्कूटी भी चोरी की है। इसकी जांच हो रही है। झपटमारों की तलाश की जा रही है। इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।