फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu crime news

चोरी के गहने बेचने और खरीदने पर स्वर्णकार सहित तीन शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
jammu crime news
जम्मू। बिश्नाह के पल्ली मोड़ इलाके से गहनों की चोरी के मामले में पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो ने चोरी की वारदात को अंजाम देने में शामिल थे, जबकि तीसरे सुनार ने चोरी के गहनों को खरीदा था। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब आठ लाख रुपये के चोरी के गहने बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि लंबे समय से यह तीनों एक गैंग बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पल्ली मोड़ इलाके में एक घर में चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद एसएचओ ताहिर यूसुफ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने घटना स्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में ले लिया था। इसके आधार पहले पुलिस ने दो लोगों की लगातार निगरानी की। इसके बाद शक के आधार पर विजय कुमार और संदीप कुमार निवासी पलांवाला को हिरासत में ले लिया। दोनों ने पूछताछ में अपने जुर्म को कबूल कर लिया। विजय और संदीप के खुलासे के आधार पर अखनूर में अभूषणों की दुकान करने वाले राकेश वर्मा को भी हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि इन तीनों का एक गैंग है। गैंग में विजय कुमार और संदीप चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं, जबकि राकेश वर्मा अभूषणों को ठिकाने लगाने का काम करता था।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह तीनों मिलकर चोरी करने और अभूषणों को ठिकाने लगाने का काम करते थे। उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ अखनूर, खौड़, बाड़ी ब्राह्मणा और बिश्नाह थाने में चोरी की घटनाओं के संबंध में एफआईआर दर्ज हैं, लेकिन यह लगातार पुलिस ने बचते रहे थे। इस बार तीनों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed